Tomato Coconut Chutney: सुबह के नाश्ते में इडली के साथ झटपट बनाएं टमाटर-नारियल की स्वादिष्ट चटनी

Tomato Coconut Chutney: सुबह नाश्ते में इडली के साथ टेस्टी चटनी ट्राई करना चाहते हैं तो आप टमाटर-नारियल की चटनी को बना सकते हैं. इसे आप झटपट तैयार कर सकते हैं.
Tomato Coconut Chutney: इडली, डोसा या उत्तपम के साथ लोग चटनी खाना पसंद करते हैं. चटनी का चटपटा स्वाद खाने के स्वाद को और भी बढ़ा देता है. अगर आप भी सुबह नाश्ते में इडली खाना पसंद करते हैं तो चटनी में टमाटर-नारियल की चटनी को ट्राई कर सकते हैं. ये चटनी बहुत स्वादिष्ट होती है और इसका स्वाद एक बार चखने के बाद आप इसे हर बार बनाएंगे. इस चटनी को आप सुबह झटपट से तैयार कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं टमाटर-नारियल की चटनी को तैयार करने का आसान तरीका.
टमाटर-नारियल की चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- टमाटर- 2-3
- नारियल- आधा कप (कद्दूकस किया हुआ)
- सूखी लाल मिर्च- 2-3
- अदरक- 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
- लहसुन- 2–3 कलियां
- तेल- 2 बड़े चम्मच
- राई- आधा चम्मच
- उड़द दाल- 1 चम्मच
- चना दाल- 1 चम्मच
- करी पत्ते- 8-10 पत्ते
- हींग- चुटकी भर
- नमक- स्वादानुसार
टमाटर-नारियल की चटनी को कैसे तैयार करें?
- टमाटर-नारियल की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप टमाटर को अच्छे से धो लें. इसे आप छोटे टुकड़ों में काट लें. अब आप एक कड़ाही में 1 चम्मच तेल गर्म करें. इसमें आप सूखी लाल मिर्च, लहसुन की कलियां, उड़द दाल और चना दाल को डालकर भूनें.
- इसमें कटे हुए टमाटर और अदरक डालें और नरम होने तक पका लें. इसके बाद आप कद्दूकस किया हुआ नारियल को डाल दें. स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें. गैस को बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें. मिक्सी जार में डालकर बारीक पीस लें.
- अब एक पैन में तेल डालें और गर्म करें. तेल में राई डालें जब यह चटकने लगे तो करी पत्ते, सूखी हुई लाल मिर्च और हींग डाल दें. इसे तुरंत चटनी के ऊपर डाल दें. इस तरीके से आप आसानी से टमाटर-नारियल की चटनी बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Arbi Sabji Recipe: खाने का स्वाद होगा दोगुना, जब तैयार करेंगे बिना प्याज-लहसुन के टेस्टी अरबी की सब्जी
यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










