इन टिप्स से घर पर ऐसे बनाएं आलू के चिप्स और करें लंबे टाइम तक स्टोर

घर पर बनाए गए चिप्स की बात ही कुछ और होती है. अगर आप भी ऐसे चिप्स की तलाश में जिन्हें घर पर बनाकर लंबे टाइम तक स्टोर किया जा सके तो आप इन टिप्स को ट्राई कर सकते हैं.
आलू के चिप्स बच्चों से लेकर बड़ों तक को खाने में बड़ा मजा आता है. आलू के चिप्स को कई लोग खरीद कर मार्केट से लाते हैं और कुछ लोग इसे घर पर ही बना लेते हैं. अगर आप भी घर के बने चिप्स खाना पसंद करते हैं और लंबे समय तक इन चिप्स को स्टोर करके रखना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे ऐसा तरीका जिससे कि आप आसानी से चिप्स बनाकर सालभर तक रख सकते हैं. बस आपको इन टिप्स का ध्यान रखना है.
सही आलू चुनें
चिप्स बनाने के लिए आप बड़े साइज के आलू को चुनें.
आलू को कैसे काटें
आलू के चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू को छील लें और धो लें. अब आलू को पतले पतले स्लाइस में काटे. आलू काटने के लिए स्लाइसर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
नमक वाले पानी में उबालें
एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और इसमें नमक डाल दें. आप इसमें थोड़ा सा हल्दी पाउडर भी डाल सकते हैं. कटे हुए आलू को हल्का उबाल लें. इस बात का ध्यान रखें कि आलू को आपको पूरी तरह से नहीं उबालना है. पानी को छान लें.
धूप में सुखाएं
घर में जहां पर अच्छी धूप आती हो वहां एक साफ कपड़ा बिछाएं. आलू के चिप्स को कपड़े के ऊपर डालकर अलग-अलग फैला दें. चिप्स को तेज धूप में तीन से चार दिन के लिए आप सूखा दें.
स्टोर करने का तरीका
स्टोर करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि चिप्स में बिल्कुल भी नमी न रहे. सूखे हुए चिप्स को आप एयर टाइट डिब्बे में भरकर साफ जगह में रखें. इस तरह से आप आसानी से घर पर ही चिप्स को बनाकर स्टोर कर सकते हैं. जब मन करे खाने का तब तेल में डालकर चिप्स को फ्राई कर लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










