Til-Moongfali Ki Barfi: ठंड के दिनों में झटपट बनाएं तिल-मूंगफली की बर्फी, स्वाद ऐसा जो दिल जीत ले

Updated:
विज्ञापन
Til-Moongfali Barfi

Til-Moongfali Barfi ( AI Image)

Til-Moongfali Ki Barfi: सर्दियों में घर पर तैयार करें स्वाद से भरपूर तिल-मूंगफली की बर्फी. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं तिल-मूंगफली की बर्फी बनाने का आसान तरीका.

विज्ञापन

Til-Moongfali Ki Barfi: अगर आप भी मीठा खाना पसंद करते हैं और घर पर ही मीठे में कुछ बनाना चाहते हैं तो तिल-मूंगफली की बर्फी को आसानी से तैयार कर सकते हैं. इस रेसिपी को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और कम चीजों से ही आप इसे बना सकते हैं. सर्दियों में आप इस मिठाई को जरूर बनाएं. चाहे खास मौका हो, त्योहार हो, मेहमान आए हों या बच्चों के लिए मीठे में कुछ स्पेशल तैयार करना तिल-मूंगफली की बर्फी एक परफेक्ट ऑप्शन है. 

तिल-मूंगफली की बर्फी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मूंगफली- 1 कप 
  • तिल- 1 कप
  • गुड़- 1 कप कद्दूकस किया हुआ
  • घी- आधा कप
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • काजू- 2 चम्मच बारीक कटा हुआ 
  • बादाम- 2 चम्मच बारीक कटा हुआ

तिल-मूंगफली की बर्फी को कैसे तैयार करें?

  • तिल-मूंगफली की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही को लें और मूंगफली डालकर अच्छे से भूनें. इसे आप एक प्लेट में निकाल लें. अब आप तिल को भी भूनें. मूंगफली के छिलके को हटा लें. मूंगफली और तिल को मिक्सी जार में डालकर पीस लें. 
  • अब आप एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें आधा कप घी को डाल दें. इसमें आप गुड़ को डाल दें और इसे आप लगातार चलाते रहें जब तक ये पिघल न जाए. अब आप इसमें तिल-मूंगफली का पाउडर मिला दें. इसे अच्छे से मिक्स कर लें और कुछ देर तक पका लें. इसमें आप इलायची पाउडर भी मिला दें.
  • अब आप एक प्लेट या ट्रे में घी को लगाएं और मिश्रण को इसमें डाल दें. इसे अच्छे से फैला लें. इसके ऊपर आप कटे हुए काजू और बादाम को डाल दे���. मिश्रण जब ठंडा हो जाए तब इसे आप बर्फी के आकार में काट लें. इस तरह से आप आसानी से तिल-मूंगफली की बर्फी को तैयार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Winter Special Til-Gud Puri: मीठा खाना है पसंद, तो सर्दियों में आसानी से तैयार करें तिल-गुड़ की पूरी

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को
विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola