Til-Gud Paratha: सर्दियों में मीठे में बनाएं कुछ खास, घर पर तैयार करें तिल-गुड़ का पराठा

til gud paratha ( AI Image)
Til-Gud Paratha: घर पर आसानी से आप तिल-गुड़ का पराठा बना सकते हैं. सर्दियों के मौसम में आप इस रेसिपी को जरूर बनाएं. आइए जानते हैं तिल-गुड़ पराठा की रेसिपी.
Til-Gud Paratha: सर्दियों के मौसम में हल्की धूप में बैठकर टेस्टी रेसिपी को ट्राई करना बहुत अच्छा लगता है. इस मौसम में घरों में गुड़ का इस्तेमाल करके कई तरह की चीजों को बनाया जाता है जैसे लड्डू, हलवा और मीठा चीला. अगर आप भी गुड़ का इस्तेमाल करके स्वादिष्ट रेसिपी बनाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. सर्दियों में गुड़ का इस्तेमाल करके आप मीठे में तिल-गुड़ का पराठा बना सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से तिल-गुड़ का पराठा बनाने की आसान विधि.
तिल-गुड़ का पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- आटा- 2 कप
- गुड़- 1 कप कद्दूकस किया हुआ
- तिल- आधा कप
- इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- घी या तेल- जरूरत के अनुसार
- नमक- चुटकी भर
- पानी- जरूरत के अनुसार
तिल-गुड़ का पराठा को कैसे तैयार करें?
- तिल-गुड़ का पराठा बनाने के लिए आप एक बर्तन में आटा, नमक और थोड़ा सा घी या तेल डालकर मिला लें. इसे आप अच्छे से गूंथ लें और ढककर कुछ देर के लिए रख दें.
- अब एक कड़ाही को गर्म करें इसमें तिल को डालकर भूनें. इसे आप एक बर्तन में निकाल लें. इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ और इलायची पाउडर को डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. अब आप आटे से छोटी लोई बनाएं और इसे बेल लें. इसके बीच में आप गुड़ और तिल का मिश्रण रखें. किनारों को जोड़कर बंद कर दें और हल्के हाथ से पराठा बेल लें.
- तवा को गर्म करें और तवे पर पराठा को डालकर अच्छे से पका लें. जब ये पक जाए तब आप घी या तेल डालकर अच्छे से सेंक लें. इस तरह से आप तिल-गुड़ का पराठा तैयार कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










