Tehri recipe: झट से वजन होगा कम,बस खाना शुरू करें तेहरी की यह हेल्दी और स्वादिष्ट डिश

Updated at : 19 Mar 2025 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
Tehri recipe: झट से वजन होगा कम,बस खाना  शुरू करें तेहरी की यह हेल्दी और स्वादिष्ट डिश

Tehri recipe : तो फिर क्या चलिये जानते हैं आखिरकार कैसे बनती है यह हेल्दी डिश.

विज्ञापन

Tehri recipe: आज कल हममें से कई लोग मोटापे के शिकार हो रहे हैं. वजन तो कम करना चाहते है लेकिन स्वाद से समझौता नहीं करना चाहते हैं. ऐसे में तेहरी की यह हेल्दी और स्वादिष्ट डिश वजन घटाने वालों के लिये परफेक्ट है. यह डिश न सिर्फ हल्की और पौष्टिक है. बल्कि आपको स्वादिष्ट खाने का मजा भी देगी. तेहरी में इस्तेमाल होने वाली ताजे मसाले और सब्जियां आपके शरीर के लिए फायदेमंद होती हैं और इसके साथ आप आसानी से अपना वजन भी कम कर सकते हैं. तो फिर क्या चलिये जानते हैं आखिरकार कैसे बनती है यह हेल्दी डिश.

तेहरी बनाने की रेसिपी

  • चावल (बासमती या किसी भी लंबी किस्म के चावल) – 1 कप
  • आलू (कटा हुआ) – 2 मध्यम आकार के.
  • गाजर (कटी हुई) – 1 गाजर.
  • हरी मटर – 1/2 कप.
  • हरी सब्जी : जो भी आपको पसंद हो.
  • प्याज (बारीक कटा हुआ) – 1 बड़ा
  • टमाटर (कटा हुआ) – 1 बड़ा
  • हरी मिर्च (कटी हुई) – 2-3
  • धनिया पत्तियाँ – 2-3 टेबलस्पून (कटी हुई)
  • पानी – 2 कप
  • घी/तेल – 2 टेबलस्पून
  • नमक – स्वाद अनुसार

तेहरी मसाला

  • जीरा – 1/2 टीस्पून
  • हल्दी पाउडर – 1/2 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
  • धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
  • गरम मसाला पाउडर – 1/2 टीस्पून
  • इलाईची (चुटकी भर) – 2-3
  • दारचीनी (छोटी छड़ी) – 1
  • लौंग – 2-3
  • तेज पत्ता – 1

विधी

  • चावल धोकर भिगो लें: चावल को अच्छे से धोकर 15-20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें.
  • तेल या घी गर्म करें: एक कढ़ाई में घी या तेल डालें और उसे गर्म होने दें. इसमें तेज पत्ता, दालचीनी, लौंग और इलाइची डालें और 30 सेकंड तक भूनें.
  • प्याज और हरी मिर्च डालें: अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालें. प्याज को हल्का भूरा होने तक भूनें.
  • सब्जियां डालें: प्याज भूनने के बाद, आलू, गाजर और हरी मटर डालें और सब्जी डालें. इन्हें भूनें.
  • मसाले डालें: अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालें. अच्छी तरह से मिलाकर 1 मिनट तक भूनें ताकि मसाले का स्वाद सब्जियों में समा जाए.
  • टमाटर डालें: फिर कटा हुआ टमाटर डालकर टमाटर को नरम होने तक पकने दें.
  • पानी और चावल डालें: अब इसमें पानी और नमक डालें और फिर उबाल आने दें. जब पानी उबालने लगे तब इसमें धुले हुए चावल डालें. चावल को अच्छे से मिलाएं.
  • पकने दें: अब कढ़ाई को ढककर धीमी आंच पर चावल को पकने दें. लगभग 15 से 20 मिनट तक पकने के बाद चावल पूरी तरह से पक जाएंगे.
  • धनिया पत्तियां डालें: चावल पकने के बाद ऊपर से कटी हुई धनिया पत्तियां डालें और हल्के से मिला लें.
  • तेहरी तैयार है: अब गरमा-गरम तेहरी तैयार है. इसे रायते या अपनी पसंद की सब्जी के साथ सर्व करें.

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

Also Read :Litti Chokha Recipe: होली के रंग में रंगा लिट्टी चोखा, स्वाद ऐसा कि दिल बोले वाह

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola