ePaper

Moong Dal Cutlet: घर पर स्नैक्स में बनाएं मजेदार मूंग दाल कटलेट, चखते ही सब हो जाएंगे इंप्रेस

Updated at : 30 Nov 2025 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
moong dal cutlet

moong dal cutlet ( AI Image)

Moong Dal Cutlet: मेहमान और घरवालों के लिए तैयार करना है टेस्टी स्नैक्स तो बनाएं स्वाद से भरपूर मूंग दाल कटलेट. इसे आप चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं.

विज्ञापन

Moong Dal Cutlet: अगर आप भी मेहमानों और घरवालों के लिए ऐसा स्नैक्स बनाना चाहते हैं जिसे खाते ही सब आपकी तारीफ करें तो आप मूंग दाल कटलेट को बनाएं. मूंग दाल कटलेट को बनाना बहुत आसान है और इसका स्वाद सभी को जरूर पसंद आएगा. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट इस कटलेट को आप धनिया की चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं मूंग दाल कटलेट बनाने का आसान तरीका. 

मूंग दाल कटलेट बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मूंग दाल- 1 कप
  • प्याज- 1 
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई 
  • आलू- 2 उबले हुए 
  • चाट मसाला- आधा चम्मच 
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • गाजर- 1 कद्दूकस किया हुआ
  • धनिया पाउडर- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • चावल का आटा- 2 बड़े चम्मच
  • ब्रेड क्रम्ब्स- आधा कप
  • तेल- जरूरत के अनुसार

मूंग दाल कटलेट को कैसे तैयार करें?

  • मूंग दाल कटलेट बनाने के लिए आप मूंग दाल को पानी में भिगो 4-5 घंटे के लिए भिगो दें. इसे आप मिक्सी जार में डालकर दरदरा पीस लें. दाल को आप एक बर्तन में निकाल लें. 
  • अब आप इसमें उबले हुए आलू, कद्दूकस किया गाजर, कद्दूकस किया हुआ अदरक और धनिया पत्ती को मिला दें. इसके बाद आप लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक को मिला दें. 
  • इसमें आप चावल का आटा और ब्रेड क्रम्ब्स को मिला दें. कड़ाही में आप तेल डालें और गर्म करें. अब आप मिश्रण से छोटा सा हिस्सा लें और इसे गोल करके चिपटा कर लें. इसे आप तेल में डालकर फ्राई कर लें. जब ये अच्छे से क्रिस्पी हो जाए तब आप इसे निकाल लें. इस तरीके से आप मूंग दाल कटलेट को आसानी से तैयार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी 

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola