Sweet Yellow Rice Recipe: बसंत पंचमी के मौके पर आसानी से बनाए मीठे पीले चावल

Updated:
विज्ञापन
yellow sweet rice

yellow sweet rice

Sweet Yellow Rice Recipe: किसी भी पूजा में भोग लगाने का बहुत ही बड़ा महत्व है. इस बसंत पंचमी के अवसर पर मीठे पीले चावल की ये रेसपी जरूर बनाएं.

विज्ञापन

Sweet Yellow Rice Recipe: बसंत का मौसम अपने साथ बसंत पंचमी का त्योहार लाता है. बसंत के मौसम में प्रकृति की सुंदरता हर तरफ नजर आती है. सरस्वती पूजा का हिन्दू धर्म में बहुत बड़ा महत्व है और लोग बड़े हर्ष और उल्लास के साथ इस त्योहार को मनाते भी हैं. इस दिन लोग सरस्वती माता की आराधना करते हैं और मां से विद्या का आशीर्वाद मांगते हैं. पीले रंग को बहुत ही शुभ माना जाता है और इस दिन इस रंग का महत्व और भी बढ़ जाता है. पूजा में भोग भी लगाया जाता है. मीठे पीले चावल का भोग भी इस दिन को खास रूप से लगाया जाता है. इस रेसपी को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं.  तो आइए जानते हैं इस रेसपी को बनाने के तरीके के बारे में. 

मीठे पीले चावल को बनाने के लिए जरूरी सामग्री 

  • 1 कप बासमती चावल 
  • आधा कप घी 
  • 1 तेज पत्ता 
  • 2 छोटी इलायची 
  • 1 बड़ी इलायची
  • 8-10 काजू 
  • 8-10 बादाम 
  • 12-15 किशमिश 
  • 1 कप चीनी 
  • पानी 
  • 6-7 रेशे केसर
  • 2 लौंग  

यह भी पढ़ें:Basant Panchami Recipe : बसंत पंचमी के दिन घर पर सबको खिलाएं बूंदी के टेस्टी लड्डू, जानें विधि

यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2025 Special Bhog: बसंत पंचमी के दिन बनाएं ये खास भोग केसर पेड़ा, मां सरस्वती होंगी प्रसन्न

मीठे पीले चावल बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक बर्तन में चावल को रखें और इन्हें अच्छी तरह से पानी से साफ करें. अब इन चावलों को कम से कम आधे घंटे के लिए भिगो कर रख दें. 
  • अब कढ़ाई में घी डालकर काजू, बादाम को हल्का गोल्डन रंग आने तक भुने. किशमिश को थोड़ी कम देर के लिए भुने. इन्हें अब कढ़ाई से निकालकर अलग प्लेट में रख दें. 
  • फिर कढ़ाई में बचे हुए घी में इलायची, लौंग और तेज पत्ता डालें. जब इसमें से खुशबू आने लगे तो चावल को डाल दें और हल्की आंच पर इसे भुने. अब जितना पानी चावल को पकने लिए चाहिए उतना डालें और चावलों को पकाएं.  
  • थोड़े से दूध में केसर को मिलाएं. अब पके हुए चावल में चीनी और केसर डालें. जब ये पूरी तरह से तैयार हो जाए तो आप इसे भुने ड्राई फ्रूट्स से सजाएं. 

यह भी पढ़ें: Panchamrit Recipe: पंचामृत के बिना अधूरा है बसंत पंचमी का त्यौहार, जानें घर पर तैयार करने का आसान तरीका

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola