Panchamrit Recipe: पंचामृत के बिना अधूरा है बसंत पंचमी का त्यौहार, जानें घर पर तैयार करने का आसान तरीका

recipe of panchamrit
Basant Panchami Panchamrit Recipe: हिंदू धर्म में किसी भी पूजा पाठ के अवसर पर पंचामृत का भोग लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है. ऐसे में हम आपको पंचामृत बनाने का आसान तरीका बताने जा रहें हैं, जिसको आप घर पर आसानी से बना सकते हैं.
Basant Panchami Panchamrit Recipe: बसंत पंचमी सनातन धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है. 2 फरवरी को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जायेगा और इसमें सिर्फ दो दिन बाकी है. ऐसे में बसंत पंचमी की तैयाररियां जोरो-शोरो से हो रही हैं. हिंदू धर्म में किसी भी पूजा-पाठ के अवसर पर पंचामृत का भोग अवश्य लगाया जाता है. पंचामृत को पांच तत्वों दूध, दही, घी, शहद और शक्कर स को मिलाकर बनाया जाता है. साथ ही मंत्रोच्चारण के साथ सरस्वती माता को अर्पित किया जाता है. इस पावन पर्व पर आप अपने हाथों से घर पर हि पंचामृत बना कर मां सरस्वती को प्रसन्न कर सकतें हैं. तो चलिए जानते हैं पंचामृत बनाने की सरल और आसान विधि.
सामग्री
पंचामृत बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:-
- 250 ग्राम गाय का दूध
- 2 बड़े चम्मच गाय का ताजा दही
- 1 बड़ा चम्मच देसी घी
- 1 बड़ा चम्मच शहद
- 1 बड़ा चम्मच पिसा हुआ शक्कर
- 4-5 तुलसी के पत्ते
पंचामृत बनाने की विधि
सबसे पहले आप एक साफ बर्तन में गेय के दूध को डालें अब इसमें दही को डालकर अच्छे से मिलाएं. दही और दूध अच्छे से मिल जाने के बाद इस मिश्रण में घी, शहद और शक्कर को डालकर अच्छे से मिलाएं और ऊपर से 4-5 तुलसी के पत्ते डाल दें. इसके अलावा अगर आप चाहें तो मखाना और सूखे फल भी डाल सकतें हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










