Swami Vivekananda Quotes: जितना बड़ा संघर्ष होगा… जीवन को दिशा देने वाले स्वामी विवेकानंद के अमूल्य विचार
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 17 May 2025 8:02 AM
Swami Vivekanand
Swami Vivekananda Quotes: कई बार कोशिश करने पर भी सफलता नहीं मिल पाती है, तो मन निराश हो जाता है. ऐसे समय में आगे बढ़ने के लिए लोग महान व्यक्तियों से प्रेरणा लेते हैं. स्वामी विवेकानंद जी के विचार मुश्किल समय में मार्गदर्शन करने में सहायक है.
Swami Vivekananda Quotes: जीवन में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रयास करना पड़ता है तभी सफलता आपके कदम चूमती है. कई बार कोशिश करते हुए भी सफलता नहीं मिल पाती है तो मन निराश हो जाता है. ऐसे समय में लोग दूसरों से प्रेरणा लेते हैं. महान लोगों की प्रेरणादायक बातें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं. स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी सभी को जीवन में आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने के लिए हौसला देते हैं. स्वामी विवेकानंद जी को एक महान संत और विचारक के तौर पर आज भी याद किया जाता है. उनके विचार और शब्द आज के समय में भी प्रासंगिक हैं और सही दिशा दिखाने में कारगर हैं. इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं स्वामी जी के संदेशों और विचारों के बारे में. ये विचार आपका मार्गदर्शन करेंगे और मुश्किल समय में फिर से चीजों का सामना करने की हिम्मत देंगे.
स्वामी विवेकानंद जी के अनमोल विचार ( Swami Vivekananda’s Motivational Quotes)
- जितना हम दूसरों के साथ अच्छा करते हैं उतना ही हमारा हृदय पवित्र हो जाता है और भगवान उसमें बसता है
- मस्तिष्क की शक्तियां सूर्य की किरणों के समान हैं. जब वो केन्द्रित होती हैं, चमक उठती हैं
- जैसा तुम सोचते हो, वैसे ही बन जाओगे. खुद को निर्बल मानोगे तो निर्बल और सबल मानोगे तो सबल ही बन जाओगे.
- जो कुछ भी तुमको कमजोर बनाता है शारीरिक, बौद्धिक या मानसिक उसे जहर की तरह त्याग दो.
यह भी पढ़ें- Swami Vivekananda Quotes: जीवन में सफलता पाने के लिए… याद रखें स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचार
यह भी पढ़ें- ऑफिस पॉलिटिक्स से जूझ रहे हैं, तो याद रखें गीता के ये उपदेश, तनाव से मिलेगा छुटकारा
- जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी.
- खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप हैं.
- जब तक जीना, तब तक सीखना,
- अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है.
- जिस समय जिस काम के लिए प्रतिज्ञा करो, ठीक उसी समय पर उसे करना ही चाहिए, नहीं तो लोगों का विश्वास उठ जाता है
यह भी पढ़ें- प्रेम में निश्छल रहकर भी न स्वीकारा जाए, तो याद रखें गीता के ये उपदेश
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










