Swami Vivekananda Quotes: जीवन में सफलता पाने के लिए… याद रखें स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचार
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 16 May 2025 7:47 AM
Swami Vivekanand
Swami Vivekananda Quotes: अगर आप भी जीवन में कभी हारा हुआ महसूस करें तो आप महापुरुषों के विचारों से प्रेरणा ले सकते हैं. स्वामी विवेकानंद एक महान विचारक थे और उनके संदेश आज के जमाने में भी प्रासंगिक है और लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं.
Swami Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद एक महान संत और विचारक थे. उनके विचार आज भी लोगों का मार्गदर्शन कर रहे हैं, खासकर युवाओं का. स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे. स्वामी विवेकानंद के विचार आज के जमाने में भी प्रासंगिक है और लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं. स्वामी जी के संदेशों में आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान की झलक दिखाई देती है. अगर आप भी जीवन में खुद को हारा हुआ महसूस करें तो आप स्वामी विवेकानंद जी की संदेशों और उनके विचारों से प्रेरणा ले सकते हैं. इस आर्टिकल में जानते हैं स्वामी विवेकानंद जी के कुछ कोट्स के बारे में जो आपका मार्गदर्शन और मोटिवेट करने में सहायक है.
स्वामी विवेकानंद के विचार | Motivational Quotes in Hindi
- जो आग हमें गर्मी देती है, वही आग हमें जला भी सकती है, यह आग का दोष नहीं, हमारी समझ का दोष है.
- विश्व एक विशाल व्यायामशाला है जहां हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं.
- एक समय में एक काम करो, ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ.
यह भी पढ़ें- Vidur Niti: मुसीबतों को टालना है, तो विदुर नीति की इन बातों को याद रखें
यह भी पढ़ें- प्रेम में निश्छल रहकर भी न स्वीकारा जाए, तो याद रखें गीता के ये उपदेश
- उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए.
- दिल और दिमाग के टकराव में दिल की सुनो.
- किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आए, आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं.
- चिंतन करो, चिंता नहीं, नए विचारों को जन्म दो.
- जीवन में सफलता पाने के लिए, हमें अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखना चाहिए और उसके लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए.
यह भी पढ़ें- ऑफिस पॉलिटिक्स से जूझ रहे हैं, तो याद रखें गीता के ये उपदेश, तनाव से मिलेगा छुटकारा
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










