इन लोगों को है लू लगने का सबसे ज्यादा खतरा, जानें बचने का तरीका

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

Summer Tips: गर्मियों के इन दिनों में लू लगना काफी आम बात है. आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें गर्मियों के इन दिनों में लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा है. चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

Summer Tips: गर्मियां अपने चरम पर पहुंच चुकी है. गर्मियों के इन दिनों में लू लगने की समस्या काफी आम बात है. अगर आप बिना सावधानी बरते दोपहर के समय थोड़ी देर के लिए भी बाहर चले जाते हैं तो ऐसे में लू के शिकार हो सकते हैं. वैसे तो लू किसी को भी लग सकती है लेकिन, फिर भी कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको उन लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें गर्मियों के इन दिनों में लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा है. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं.

इन लोगों को लू लगने का सबसे ज्यादा खतरा

गर्मियों के इन दिनों में लू लगने का सबसे ज्यादा खतरा छोटे बच्चों को होता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि उनकी इम्युनिटी काफी कमजोर होती है. यहीं एक कारण है कि छोटे बच्चे बढ़ती हुई इस गर्मी को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं. केवल यहीं नहीं, जो महिलाएं प्रेग्नेंट होती हैं उन्हें भी आम लोगों की तुलना में लू लगने का खतरा काफी ज्यादा होता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि प्रेग्नेंट महिलाओं को आम लोगों की तुलना में ज्यादा गर्मी लगती है. गर्मियों के इन दिनों में प्रेग्नेंट महिलाओं को थकान होना या फिर लू लगना काफी आम समस्या है.

Also Read: Summer Tips: ऐसे सुपरफूड्स जो लू से लड़ने में आपकी करेंगे मदद, देखें लिस्ट

Also Read: Summer Tips: पुराने AC से ही मिलेगी पावरफुल कूलिंग, इलेक्ट्रिसिटी बिल भी आएगा कम, जानें कैसे

Also Read: Diarrhea In Summer: गर्मियों में इन गलतियों की वजह से आ सकते हैं डायरिया के चपेट में, बचने के लिए करें ये काम

बुजुर्गों और फील्ड वर्कर्स को भी बचने की सलाह

बुजुर्गों को गर्मियों के इन दिनों में खुद को लू लगने से बचाकर रखने की जरुरत काफी ज्यादा है. ऐसा इसलिए है क्योंकि बुजुर्गों का जो शरीर काफी कमजोर हो जाता है. लू के कारण बुजुर्गों में हार्ट डिजीज, लंग्स से जुड़ी बीमारी या हाई बीपी की समस्या हो सकती है. केवल यहीं नहीं, अगर आप अपना ज्यादातर समय फील्ड वर्क में देते हैं तो भी आपको सावधान रहने की जरुरत काफी ज्यादा है. ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मियों के इन दिनों में कड़ी धूप में काम करना खुद में एक काफी कठिन टास्क है. अगर आप पूरे दिन धूप में रहते हैं तो ऐसे में आपको डिहाइड्रेशन, उल्टी और दस्त लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

लू से इस तरह खुद को रखें सुरक्षित

अगर आप गर्मियों के इन दिनों में खुद को लू लगने से बचाकर रखना चाहते हैं तो ऐसे में कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. गर्मियों के इन दिनों में आपको उन फलों का सेवन ज्यादा करना चाहिए जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है. इन फलों में तरबूज, खरबूज, संतरा, अंगूर इत्यादि शामिल है. केवल यहीं नहीं, गर्मियों के इन दिनों में आपको फाइबर से लोडेड भोजन का भी सेवन करना चाहिए.

Also Read: Summer Tips: गर्मियों में नाक से आता है खून? जानें रोकने का तरीका

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola