Summer Hair Care Tips: मौसम बदलने से बालों का हो रहा है बुरा हाल, इन टिप्स से करें देखभाल 

Updated:
विज्ञापन
Hair Loss Remedies

Hair Loss Remedies

Summer Hair Care Tips: हर इंसान को घने और मजबूत बालों की चाहत होती है. गर्मी में बालों को खास देखभाल की जरूरत पड़ती है. बालों का ख्याल रखने के लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं.

विज्ञापन

Summer Hair Care Tips: मौसम बदलने का असर पूरे शरीर पर दिखाई देने लगता है. ठंड का मौसम जा चुका है और गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है. अब दिन में तापमान ज्यादा होने के कारण गर्मी का एहसास होने लगा है. गर्मी के मौसम में बालों और स्किन का पूरा ध्यान रखना चाहिए क्योंकि बहुत तेज धूप और गर्मी में पसीने के कारण बालों की समस्या बढ़ जाती है. गर्मियों के सीजन में बाल अक्सर पतले और बेजान हो जाते हैं. इस मौसम में पसीने के कारण सिर और बालों में खुजली की समस्या भी देखने को मिलती है. इस वजह से स्कैल्प से जुड़ी भी परेशानी हो सकती है. मौसम बदलने के साथ अपने बालों का ध्यान रखने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं. 

अधिक मात्रा में पानी 

गर्मी में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है. पानी की कमी के कारण सेहत, स्किन और बालों पर बुरा प्रभाव पड़ता है. बालों को मजबूत रखने के लिए आप अधिक मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए. पानी के साथ अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें. 

बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ेंHealth Tips: कहीं इन पोषक तत्वों की कमी के कारण तो नहीं झड़ रहे आपके बाल

यह भी पढ़ें– Hair Care Tips: आपके किचन में मिलने वाला यह मसाला बालों के लिए है वरदान, जानें इसके गजब के फायदे

हेयर मास्क का इस्तेमाल 

गर्मियों में अगर आपके भी बाल कमजोर हो जाते हैं तो आप बालों में हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप घर पर भी प्राकृतिक चीजों से हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं. दही से बना हेयर मास्क घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. हेयर मास्क को लगाने के बाद कुछ देर तक बालों में लगे रहने दें. अब इसको अच्छे तरीके से धो लें. हेयर मास्क का इस्तेमाल बालों को चमकदार बनाता है. 

बालों को करें प्रोटेक्ट 

गर्मी में धूप बहुत तेज होती है जो बालों को नुकसान पहुंचाती है. गर्मी के मौसम में जब भी आप कहीं बाहर जाते हैं तो बालों को कपड़े या फिर टोपी से कवर कर सकते हैं. इससे आपके बाल डैमेज होने से बचे रहेंगे. 

बालों की सफाई 

गर्मी में बाल गंदे हो जाते हैं. गंदे बाल आपके लुक को तो बिगाड़ते ही हैं साथ ही हेयर हेल्थ के लिए भी अच्छा नहीं है. बालों की साफ-सफाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए. 

यह भी पढ़ेंSkincare Tips: चेहरे से झुर्रियां होगीं झट से गायब, ऐसे करें शहद का इस्तेमाल, स्किन दिखने लगेगी जवां

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola