Sooji Kachori: सूजी से बनाएं कुछ हटके, ट्राई करें ये रवा कचौड़ी रेसिपी

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

Sooji kachori ( AI generated image)

Sooji Kachori: कचौड़ी को आम तौर पर मैदा से बनाया जाता है पर क्या आपने कभी रवा कचौड़ी जिसे सूजी कचौड़ी के नाम से जाना जाता है ट्राई किया है. इस कचौड़ी का सेवन आप नाश्ते में कर सकते हैं. इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Sooji Kachori: कचौड़ी का सेवन अक्सर नाश्ते में किया जाता है. संडे को सुबह आराम से नाश्ते में अगर गरमा गरम कचौड़ी मिल जाए तो पूरा दिन बन जाता है. कचौड़ी को आम तौर पर मैदा से बनाया जाता है पर क्या आपने कभी रवा कचौड़ी जिसे सूजी कचौड़ी के नाम से जाना जाता है ट्राई किया है. सूजी से बनी ये कचौड़ी खाने में काफी स्वादिष्ट होती है और इसे एक बार ट्राई करना तो जरूर बनता है. तो आइए जानते हैं इस रेसिपी को बनाने की विधि के बारे में.

सूजी कचौड़ी बनाने की सामग्री

  • सूजी- एक कप 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • तेल
  • आलू- उबला हुआ 2 
  • हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटा हुआ 
  • अदरक- एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ 
  • गरम मसाला- एक चम्मच  
  • आमचूर पाउडर- आधा चम्मच 
  • धनिया पत्ती- बारीक कटा हुआ 
  • चाट मसाला- आधा चम्मच 

यह भी पढ़ें- Homemade Sev Namkeen: बेसन से बनाएं परफेक्ट और हलवाई जैसी सेव नमकीन, रेसिपी भी है आसान

सूजी कचौड़ी बनाने की विधि (Sooji Kachori)

  • सूजी या रवा कचौड़ी बनाने के लिए आप एक बर्तन में पानी को उबाल लें और इसमें उबाल आने दें. इसमें नमक और थोड़ा सा तेल मिक्स करें. इसमें सूजी को डालें. इसमें सूजी को डालें और इसे लगातार चलाते रहें. इसको गाढ़ा करना है. जब ये आटा के जितना टाइट हो जाए तो इसे उतार लें. इसे ढककर रख दें.
  • अब स्टफिंग को बनाएं. आलू को उबाल लें. अब एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल को गर्म करें. इसमें जीरा, अदरक और बारीक कटा हुआ हरी मिर्च को डालें. अब इसमें आप मैश किया हुआ आलू, गरम मसाला और चाट मसाला डालकर फ्राई करें. अब इसमें आप हरा धनिया को ऊपर से डाल दें. मिश्रण को ठंडा करें.
  • कचौड़ी के लिए आप सूजी के आटे से लोई बनाएं. अब लोई को पूरी के जितना बेलें और इसमें स्टफिंग को भर दें और इसे पैक कर दें और कचौड़ी का शेप दें. अब इसे तेल में डालकर फ्राई करें. इसे दोनों साइड से क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें. इसका सेवन आप सब्जी के साथ कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Sooji Vegetable Balls: रवा से तैयार करें ये खास रेसिपी, बनाएं मजेदार सूजी बॉल्स

यह भी पढ़ें- Onion Rings Recipe: स्नैक्स टाइम को बनाएं स्पेशल, प्याज से तैयार करें ये खास रेसिपी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola