Sooji Barfi: मीठा है पसंद, तो झटपट बनाएं ये रवा बर्फी

Updated:
विज्ञापन
sooji barfi

sooji barfi ( AI image)

Sooji Barfi: अगर आप भी कुछ मीठा बनाने की सोच रहे हैं जो आसानी से और जल्दी बन जाए तो आप सूजी बर्फी को बना सकते हैं. सूजी यानी रवा से कई चीजों को बनाया जाता है जैसे हलवा, उपमा. अब आप सूजी से तैयार करें ये बर्फी.

विज्ञापन

Sooji Barfi, Rava Barfi: त्योहारों का सीजन हो या अचानक कुछ मीठा खाने का मन हो सूजी यानी रवा की बर्फी एक परफेक्ट मिठाई है जो कम समय में, कम चीजों के साथ आसानी से बन जाती है. इस मिठाई को आप झटपट तैयार कर सकते हैं और ये खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होती है. सूजी, घी और चीनी से तैयार इस बर्फी की खुशबू और स्वाद सभी का दिल जीत लेगी. इस आर्टिकल से जानते हैं सूजी बर्फी बनाने की आसान रेसिपी. 

सूजी बर्फी बनाने के लिए सामग्री  

  • सूजी- 1 कप
  • चीनी- एक कप
  • घी- आधा कप
  • नारियल कद्दूकस किया हुआ- 2 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • पानी- एक कप
  • काजू-बादाम कटे हुए- 2 बड़े चम्मच 

यह भी पढ़ें- Chana Fry Recipe: मसालेदार चना फ्राई की रेसिपी को करें ट्राई, स्वाद रह जाएगा याद

सूजी बर्फी बनाने की विधि (Sooji Barfi)

  • सूजी बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले आप  एक कड़ाही में घी को गर्म करें. अब इसमें सूजी या रवा को डालें और कम आंच पर इसे लगातार चलाते हुए हल्का सुनहरा और खुशबूदार होने तक फ्राई करें.
  • इसमें आप कद्दूकस किया हुआ नारियल को मिक्स कर दें. जब सूजी भुन जाए तब आप इसे अलग रख लें. 
  • बर्फी बनाने के लिए चाशनी को तैयार करें. चाशनी बनाने के लिए आप एक बर्तन में चीनी और पानी को लें और इसे उबालें. चाशनी तैयार होने पर आप सूजी को इसमें मिला दें. इसे लगातार चलाते रहें. अब इसमें आप  इलायची पाउडर को डालें. इसे अच्छे से पका लें. जब ये गाढ़ा और टाइट हो जाए तो गैस को बंद कर दें. 
  • अब एक प्लेट में घी लगाएं और सूजी के मिश्रण को इसमें डाल दें और इसए फैलाएं. ऊपर से बारीक कटे हुए काजू और बादाम सजाएं. जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो चाकू की मदद से अपने मनपसंद शेप में बर्फी काट लें.

यह भी पढ़ें- Curd Oats Recipe: मिनटों में बनाएं ब्रेकफास्ट, आसानी से तैयार करें कर्ड ओट्स

यह भी पढ़ें- Leftover Dal Recipe Ideas: बची दाल को दें नया स्वाद, बनाएं ये टेस्टी रेसिपी

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola