ePaper

Chana Fry Recipe: मसालेदार चना फ्राई की रेसिपी को करें ट्राई, स्वाद रह जाएगा याद

Updated at : 13 Jul 2025 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
chana fry

chana fry ( AI generated image)

Chana Fry Recipe: चना से कई चीजों को बनाया जाता है. अगर आप शाम में स्नैक्स में कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो आप चना फ्राई की रेसिपी को बना सकते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं इस रेसिपी को तैयार करने के तरीके के बारे में.

विज्ञापन

Chana Fry Recipe: शाम के टाइम में कुछ चटपटा और टेस्टी खाने का मन है तो आप चना फ्राई रेसिपी को तैयार कर सकते हैं. चना का सेवन सेहत के लिए भी अच्छा होता है. मसालों के साथ चने का स्वाद बहुत अच्छा लगता है और ये खाने में सभी को पसंद आएगी. चना फ्राई एक ऐसी रेसिपी है जिसका स्वाद ऐसा है जिसे एक बार खाने के बाद आपको इसे बार-बार बनाने का मन करेगा. तो आइए इस आर्टिकल से जानते हैं चना फ्राई रेसिपी बनाने की आसान विधि. 

चना फ्राई रेसिपी बनाने के लिए सामग्री 

  • काले चने- 1 कप उबले हुए
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटी हुई
  • अदरक- एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ 
  • लहसुन पेस्ट- एक चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
  • तेल- 1 से 2 चम्मच

यह भी पढ़ें- Curd Oats Recipe: मिनटों में बनाएं ब्रेकफास्ट, आसानी से तैयार करें कर्ड ओट्स

यह भी पढ़ें- Leftover Dal Recipe Ideas: बची दाल को दें नया स्वाद, बनाएं ये टेस्टी रेसिपी

चना फ्राई रेसिपी बनाने की विधि (Chana Fry Recipe)

  • चना फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले आप काले चने को रातभर भिगो दें. अब चने को उबाल लें. उबले हुए चने से पानी को छान लें.
  • अब एक पैन को लें और इसमें आप बारीक कटा हुआ प्याज डालें. प्याज को सुनहरा होने तक फ्राई करें. 
  • अब इसमें बारीक कटा हुआ अदरक और लहसुन पेस्ट डालकर इसे फ्राई कर लें. इसमें बारीक कटा हुआ टमाटर, हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें. जब मसाला अच्छे से पक जाए और तेल छोड़ने लगे तब इसमें आप उबले हुए चने डाल दें.
  • चने को मसाले में अच्छे से मिक्स करें और कुछ देर के लिए मध्यम आंच पर पकाएं. अब गरम मसाला डालकर मिक्स करें.

यह भी पढ़ें- Oats Upma Recipe: सुबह के नाश्ते में ट्राई करें कुछ डिफरेंट, बनाएं ओट्स उपमा

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य पिछले एक साल से प्रभात खबर के साथ जुड़ी हुई हैं. यहां वे लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को आसान और रोचक तरीके से पेश करना पसंद है. फैशन, ब्यूटी, फूड और होम टिप्स जैसे टॉपिक्स पर लिखने में खास रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola