स्मार्टफोन बना आपकी नींद का दुश्मन, जानें सोते वक्त कितनी देर स्क्रीन पर रहना है ठीक
Published by : Sameer Oraon Updated At : 16 Aug 2025 8:51 PM
Pic Credit- Meta AI
Insomnia Smartphone Effect: डिजिटल युग में देर रात तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल आपकी नींद का सबसे बड़ा दुश्मन बन चुका है. शोध बताते हैं कि स्क्रीन टाइम बढ़ने से नींद की गुणवत्ता घटती है और अनिद्रा (Insomnia) का खतरा बढ़ जाता है. जानें स्मार्टफोन आपकी नींद को कैसे प्रभावित करता है और बेहतर नींद के आसान स्लीप हैक्स.
Insomnia Smartphone Effect: डिजिटल युग में देर रात तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. लेकिन क्या आपको पता है यह आपके काम को आसान बनाने के साथ साथ आपकी नींद भी छिन रहा है. देश दुनिया में हुए शोध बताते हैं कि स्मार्टफोन और स्क्रीन के बेवक्त इस्तेमाल से केवल नींद में खलल नहीं आता, बल्कि लगातार ऐसा करने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है. इस लेख में हम जानेंगे कि मोबाइल समेत अन्य डिजिटल डिवाइस आपकी नींद के लिए कितना खतरनाक है?
स्क्रीन टाइम बढ़ने से नींद की गुणवत्ता घटती है
हेल्थ डॉट कॉम में छपी एक रिपोर्ट की मानें तो नॉर्वे में किये गये एक अध्ययन में पाया गया था कि बिस्तर पर स्क्रीन इस्तेमाल के प्रति घंटे पर नींद 24 मिनट कम हो जाती है, और अनिद्रा (insomnia) का खतरा 59% तक बढ़ जाता है.
Also Read: Health Tips: बड़े काम की है बड़ी इलायची, यह केवल मसाला ही नहीं, औषधि भी है
स्मार्टफोन पर रात को स्क्रॉल करना नींद के हार्मोन को प्रभावित करता है
एक अध्ययन में यह निष्कर्ष निकलता है कि ब्लू-लाइट फिल्टर का उपयोग ना करने से मेलाटोनिन का उत्पादन काफी घट जाता है, जो नींद लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
बिस्तर में तकनीकी उपकरण रखना नींद को प्रभावित करता है
Sutter Health की रिपोर्ट बताती है कि यदि आप सोते समय दो या उससे ज्यादा घंटे स्क्रीन इस्तेमाल करते हैं, तो यह मेलाटोनिन रिलीज को बाधित कर सकता है.
रात का वातावरण तकनीकी मुक्त रखें
Sleep Foundation की रिपोर्ट के अनुसार, रात के समय इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से बचने से नींद अधिक शांतिपूर्ण और प्रभावी होती है.
बेहतर नींद के आसान उपाय
स्क्रीन से दूर रहें 1 घंटा पहले तक : विशेषज्ञ की मानें तो सोने से एक घंटा पहले फोन और अन्य स्क्रीन से दूरी बना लेनी चाहिए.
बिस्तर को सिर्फ नींद के लिए रखें: यदि नींद नहीं आ रही, तो बिस्तर से उठकर पढ़ना या हल्का संगीत सुनने का काम करें, इससे नींद जल्दी आएगी.
रात में फोन को साइलेंट या फ्लाइट मोड पर रखें: नोटिफिकेशन की आवाज और लाइट्स नींद में खलल डालते हैं.
सुबह में नैचुरल ब्लू लाइट एक्सपोजर लें: एक अध्ययन में पाया गया कि सुबह की नीली रोशनी वृद्धों की नींद को बेहतर करती है.
Also Read: Cracked Heels Treatment: फटी एड़ियों की परेशानी? आजमाएं ये घरेलू उपाय और पाएं राहत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










