सूख रही है तुलसी? जानिए सही पानी और धूप देने का तरीका

तुलसी के लिए सही देखभाल
सूख रही तुलसी को फिर से हरा-भरा बनाने के लिए जानिए सही पानी देने का तरीका, कितनी धूप जरूरी है और कौन-सी मिट्टी सबसे बेहतर है. अपनाएं ये आसान Tulsi Plant Care Tips और रखें अपने पौधे को स्वस्थ व घना.
Tulsi Plant Care Tips: घर के आंगन में लगी तुलसी केवल एक पौधा नहीं, बल्कि आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है. लेकिन कई बार सही देखभाल न मिलने के कारण तुलसी का पौधा सूखने लगता है, पत्तियां पीली पड़ जाती हैं या झड़ने लगती हैं.
अगर आपकी तुलसी भी मुरझा रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. सही मात्रा में पानी, उचित धूप और थोड़ी सी देखभाल से आप इसे फिर से हरा-भरा बना सकते हैं. आइए जानते हैं तुलसी की सही देखभाल के जरूरी टिप्स.
Tulsi Plant Care Tips: तुलसी को सूखने से बचाएं इन टिप्स के साथ

1. तुलसी को कितनी मात्रा में पानी देना चाहिए?
तुलसी को रोज़ बहुत ज्यादा पानी देना नुकसानदायक हो सकता है.
गर्मियों में दिन में एक बार हल्का पानी दें.
सर्दियों में 2-3 दिन में एक बार पानी पर्याप्त है.
गमले की मिट्टी सूखी लगे तभी पानी डालें.
ध्यान रखें कि गमले में पानी जमा न हो, वरना जड़ें सड़ सकती हैं.
2. तुलसी के लिए कितनी और कैसी धूप जरूरी है?
तुलसी को रोज़ कम से कम 4–6 घंटे की सीधी धूप चाहिए.
सुबह की हल्की धूप सबसे बेहतर मानी जाती है.
बहुत तेज दोपहर की धूप में पौधा झुलस सकता है, ऐसे में हल्की छांव दें.
3. तुलसी के लिए कौन-सी मिट्टी सबसे बेहतर होती है?
तुलसी के लिए जल निकासी वाली मिट्टी जरूरी है.
गार्डन की मिट्टी में थोड़ा रेत और गोबर की खाद मिलाएं.
महीने में एक बार जैविक खाद डालने से पौधा स्वस्थ रहता है.
4. क्या सूखी और पीली पत्तियां हटाना जरूरी है?
पीली या सूखी पत्तियों को समय-समय पर तोड़ते रहें. इससे नई पत्तियां तेजी से निकलती हैं और पौधा घना बनता है.
5. तुलसी को कीड़ों से कैसे बचाएं?
अगर पत्तियों पर सफेद या काले धब्बे दिखें, तो नीम का पानी छिड़कें. यह प्राकृतिक कीटनाशक की तरह काम करता है.
इन आसान टिप्स को अपनाकर आप अपनी तुलसी को लंबे समय तक हरा-भरा और स्वस्थ रख सकते हैं. सही देखभाल से तुलसी न केवल सुंदर दिखेगी, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनाए रखेगी.
यह भी पढ़ें: कपूर की टिकिया को इस तरह रखें संभालकर – खुशबू भी रहेगी और नरमाहट भी नहीं आएगी
यह भी पढ़ें: गलने से बचाने हैं अंगूर तो कंटेनर से दूर रखें – स्टोरेज के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




