ePaper

गलने से बचाने हैं अंगूर तो कंटेनर से दूर रखें – स्टोरेज के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

Updated at : 11 Feb 2026 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
how to keep grapes fresh longer

अंगूर को लंबे समय तक कैसे रखें

अंगूर जल्दी खराब हो जाते हैं? जानें उन्हें लंबे समय तक ताज़ा, कुरकुरे और मीठे बनाए रखने के आसान और असरदार स्टोरेज टिप्स.

विज्ञापन

How to Store Grapes: अंगूर स्वादिष्ट, रसदार और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद फल हैं, लेकिन सही तरीके से स्टोर न करने पर ये जल्दी नरम होकर खराब हो जाते हैं. कई लोग अंगूर खरीद तो लेते हैं, पर कुछ ही दिनों में उनका स्वाद और ताजगी खत्म हो जाती है.

अगर आप चाहते हैं कि अंगूर ज्यादा दिनों तक फ्रेश, मीठे और कुरकुरे बने रहें, तो आपको सही स्टोरेज तकनीक अपनानी होगी. यहां जानिए अंगूर को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के आसान और काम के टिप्स.

अंगूर जल्दी खराब क्यों होते हैं? जानें सही स्टोरेज का आसान फॉर्मूला

how to store grapes
अंगूर

1. हमेशा सख्त, भरे हुए और सूखे डंठल वाले अंगूर खरीदें. ज्यादा नरम या झुर्रीदार अंगूर जल्दी खराब होते हैं.

2. अंगूर को स्टोर करने से पहले न धोएं. नमी के कारण फफूंदी जल्दी लगती है. खाने से ठीक पहले ही धोएं.

3. अंगूर को हमेशा फ्रिज में स्टोर करें. कमरे के तापमान पर रखने से वे जल्दी खराब हो जाते हैं. फ्रिज का तापमान 0-4°C के बीच सही रहता है.

4. अंगूर को एयरटाइट डिब्बे में बंद न करें. छेद वाले डिब्बे या पेपर लाइनिंग वाले बॉक्स में रखें ताकि हवा पास होती रहे.

5. अगर गुच्छे में कुछ अंगूर खराब दिखें तो उन्हें तुरंत हटा दें, वरना बाकी भी जल्दी सड़ सकते हैं.

6. कंटेनर में नीचे पेपर टॉवल बिछा दें. यह अतिरिक्त नमी सोख लेगा और अंगूर ज्यादा समय तक फ्रेश रहेंगे.

7. अगर लंबे समय तक स्टोर करना है, तो अंगूर को धोकर सुखाएं और फ्रीजर में रख दें. ये स्नैक की तरह भी खाए जा सकते हैं.

अंगूर को लंबे समय तक कैसे रखा जाता है? (How to Store Grapes)

अंगूर को बिना धोए, पेपर टॉवल लगे वेंटिलेशन वाले कंटेनर में रखकर फ्रिज में स्टोर किया जाए तो वे 10–14 दिन तक ताजा रहते हैं.

अंगूर को बिना फ्रिज के लंबे समय तक ताजा कैसे रखें?

बिना फ्रिज अंगूर ज्यादा समय तक ताजा नहीं रहते, लेकिन इन्हें ठंडी, सूखी और हवादार जगह पर कपड़े या पेपर में लपेटकर 1–2 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है..

बिना गले अंगूर को ताजा कैसे रखें?

अंगूर को गीला न रखें, खराब दानों को तुरंत निकाल दें और नमी सोखने के लिए नीचे पेपर टॉवल जरूर रखें, इससे अंगूर गलते नहीं हैं.

क्या अंगूर बैग या कटोरी में ज्यादा देर तक टिकते हैं?

अंगूर कटोरी की बजाय छेद वाले बैग या वेंटिलेशन कंटेनर में ज्यादा देर तक ताजा रहते हैं, क्योंकि इसमें हवा का सही आती जाती रहती है.

यह भी पढ़ें: हरे प्याज को हफ्तों तक ताजा रखने के आसान और असरदार तरीके

यह भी पढ़ें: Right Ways to Wash Denim: एक छोटी-सी गलती से खराब हो सकती है आपकी जींस, जानें डेनिम धोने का सही तरीका

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola