चावल से करें स्किन करें, क्रिएटर मानसी शर्मा ने बताया तरीका

AI generated Image
Skin Care With Rice: आप भी घर पर रखें चावल का इस्तेमाल करके स्किन केयर कर सकते हैं. आइए बताते हैं आपको इसे बनाने और यूज करने का तरीका.
Skin Care With Rice: चेहरे को सुंदर, साफ और ग्लोइंग बनाए रखने लिए कई लोग घर पर ही स्किन केयर करना पसंद करते हैं. बेसन, आटा और भी कई चीजों का इस्तेमाल चेहरे के लिए किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चावल केवल खाने के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन केयर में भी बेहद फायदेमंद है? चावल से फेस मास्क, स्क्रब और स्किन टोनर तैयार किया जा सकता है, जो त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है. इस आर्टिकल में हम आपको कंटेंट क्रिएटर मानसी शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट @healthy_tipswithme में बताए गए चावल से स्किन केयर करने का तरीका बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप भी अपनी त्वचा को नेचुरल तरीके से चमकदार बना सकते हैं.
चावल से स्किन केयर कैसे करें?
- सबसे पहले आप चावल को अच्छे से धो लें. अब इसमें पानी डालकर 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें.
- अब आप एक कटोरी में 2 चम्मच मार्केट में मिलने वाला एलोवेरा जेल लें. फिर इसमें नारियल तेल और ग्लिसरिन डालें.
- इसके बाद आप भिगोया हुआ चावल का पानी 2 से 3 चम्मच इस मिश्रण में डालकर अच्छे से मिलाएं.
- अब आप इस मिश्रण को रोज रात सोने से पहले आपने चेहरे पर लगाएं. सुबह आपको इससे चमकती हुई स्किन मिलेगी.
यह भी पढ़ें: अब घर पर करें वैक्सिंग, बनाएं क्रिएटर मानसी शर्मा का बताया होममेड वैक्स
यह भी पढ़ें- 7 दिन में चमकाएं पूरी बॉडी, फॉलो करें मानसी शर्मा का पॉलिशिंग पैक
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










