ePaper

Skin Care Tips: हल्दी से करें स्किन केयर, सभी पूछेंगे सुंदर त्वचा का राज

Updated at : 08 Sep 2025 10:35 AM (IST)
विज्ञापन
skin care

skin care ( AI Image)

Skin Care Tips: स्किन के लिए हल्दी बहुत फायदेमंद है. आप त्वचा को निखारने के लिए हल्दी से कई तरह के फेस पैक को बना सकते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं हल्दी से बने फेस पैक.

विज्ञापन

Skin Care Tips: हल्दी का इस्तेमाल घरों में बहुत पहले से होता आ रहा है. इसके औषधीय गुण स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं. हल्दी का इस्तेमाल खाने में स्वाद और रंग बढ़ाने के लिए होता है. इसका इस्तेमाल सुंदरता को निखारने के लिए किया जाता है. हल्दी का इस्तेमाल त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं. आप हल्दी से इन फेस पैक को बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस बारे में इस आर्टिकल के माध्यम से. 

हल्दी से बनाएं ये पैक

आप त्वचा की रंगत को निखारना चाहते हैं तो आप हल्दी का इस्तेमाल करें. इसके लिए आप हल्दी, बेसन और दही का फेस पैक तैयार कर लें. आप एक बड़ा चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी और एक बड़ा चम्मच दही को मिक्स करें. इसमें आप सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें. इसे फेस पर लगा लें और कुछ देर तक रहने दें और फिर पानी से इसे धोकर साफ कर लें. 

यह भी पढ़ेंSkin Care Tips: बीटरूट से करें त्वचा की केयर, अपनाएं ये आसान तरीके

हल्दी और दूध का करें इस्तेमाल 

आप स्किन को सुंदर बनाने के लिए हल्दी और दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं. ये चेहरे पर दाग-धब्बे को कम करता है और स्किन को चमकदार और मुलायम बनाता है. इसे बनाने के लिए आप दो चम्मच दूध में थोड़ा सा हल्दी डाल दें और पेस्ट बनाकर फेस पर लगाएं. इसको आप कुछ देर तक रहने दें. फिर पानी से साफ कर लें. 

हल्दी और नींबू का करें इस्तेमाल 

आप स्किन की रंगत को निखारने के लिए हल्दी और नींबू का इस्तेमाल करें. इसके लिए आप हल्दी और नींबू को मिक्स कर के एक फेस पैक तैयार कर लें. इसे चेहरे पर लगाएं और फिर पानी से धोकर साफ कर लें.

यह भी पढ़ेंSkin Care Tips: दही के साथ स्किन को दें नेचुरल निखार, आजमाएं ये फेस पैक

यह भी पढ़ेंSkin Care Tips: स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में करें हल्दी का यूज, जानिए त्वचा से जुड़े फायदे

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola