Skin Care Tips: दही के साथ स्किन को दें नेचुरल निखार, आजमाएं ये फेस पैक

Updated:
विज्ञापन
skin care tips

skin care tips ( AI generated image)

Skin Care Tips: बदलता मौसम, धूल, प्रदूषण, तनाव और गलत खानपान जैसे कारण त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं. अगर आप भी बेदाग और ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

Skin Care Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जीवनशैली और खानपान में बहुत बदलाव आया है और इसका असर त्वचा पर भी पड़ता है. सुंदर और खूबसूरत स्किन की चाहत हर किसी को होती है. हेल्दी, चमकदार और मुलायम त्वचा आत्मविश्वास को बढ़ाने में कारगर है. बदलता मौसम, धूल, प्रदूषण, तनाव और गलत खानपान जैसे कारण त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं. इससे पिंपल्स, डलनेस और एजिंग की समस्या देखने को मिलती है. इन सब परेशानियों से दूर रहने के लिए आपको सही स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें. अगर आप भी बेदाग और ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं. दही आसानी से मिल जाता है और ये त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है. तो आइए जानते हैं दही को इस्तेमाल करने के बारे में. 

दही और नींबू का करें इस्तेमाल 

आप चेहरे पर निखार पाने के लिए दही और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप दही को लें और इसमें आप नींबू को मिक्स कर दें. इसे आप चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए रहने दें. इसे फिर आप साफ कर लें. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: स्किन केयर में लाएं नेचुरल टच, ये चीजें हैं त्वचा के लिए फायदेमंद

दही और शहद का फेस पैक

त्वचा को सॉफ्ट और चमकदार बनाने के लिए आप दही और शहद का फेस पैक लगा सकते हैं. ये स्किन को नमी देता है और स्किन से जुड़ी परेशानी को दूर करता है. इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले दही में एक चम्मच शहद को मिक्स करें. इसे अच्छे से मिक्स करें और इस पेस्ट को फेस पर लगाएं. इसको 15 मिनट तक लगाएं और फिर पानी से साफ कर लें.

दही और हल्दी से होगा फायदा

हल्दी का इस्तेमाल खाने में आम है. इसमें कई गुण पाए जाते हैं. आप दही और हल्दी का इस्तेमाल स्किन की समस्या को दूर करने के लिए करें. दही और हल्दी को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर लगा लें. थोड़ी देर बाद इसे धो लें. इस फेस पैक से आपके चेहरे में निखार आएगा. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: स्किन दिखेगी यंग और फ्रेश, अपनाएं ये आसान तरीके

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में करें हल्दी का यूज, जानिए त्वचा से जुड़े फायदे

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola