ePaper

Skin Care Tips: स्किन दिखेगी यंग और फ्रेश, अपनाएं ये आसान तरीके

Updated at : 18 Jul 2025 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
skin care

skin care ( AI Image)

Skin Care Tips: उम्र बढ़ने के साथ स्किन पर एजिंग के निशान दिखाई देते हैं जो कि एक नेचुरल प्रोसेस है. लेकिन, आजकल लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आया है और इसका असर स्किन पर पड़ता है. इस आर्टिकल के माध्यम से स्किन की प्रॉब्लम को दूर करने के तरीकों के बारे में.

विज्ञापन

Skin Care Tips: हर कोई जवान और खूबसूरत दिखना चाहता है और इसे पाने के लिए लोग कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं. उम्र बढ़ने के साथ स्किन पर एजिंग के निशान दिखाई देते हैं जो कि एक नेचुरल प्रोसेस है. लेकिन, आजकल लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आया है और इसका असर स्किन पर पड़ता है. काम का तनाव, गलत खान-पान, धूल, धूप और प्रदूषण के कारण स्किन ग्लो कम हो जाता है. इन कारणों से कई लोगों की स्किन ढीली पड़ जाती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आप इन फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से स्किन को टाइट करने के तरीकों के बारे में. 

दही और केले से तैयार करें फेस पैक 

दही और केले से तैयार फेस पैक का इस्तेमाल आप स्किन के ग्लो को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं. केले और दही में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं और इसका इस्तेमाल कर के आप एजिंग को कम कर सकते हैं. आप एक पके हुए केले और दही को मैश करें और एक पेस्ट को तैयार कर लें. इसे आप फेस पर लगाएं और 20 मिनट तक रहने दें. फिर फेस को पानी से साफ कर लें. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: मानसून में स्किन रखें चमकदार, इन फेस पैक का करें यूज

बेसन से बनाएं फेस पैक 

स्किन को टाइट रखने के लिए आप बेसन, दही और गुलाब जल से फेस पैक को तैयार करें. एक बड़ा चम्मच बेसन को लें और इसमें दही और गुलाब जल डालकर एक पेस्ट को तैयार कर लें. इसे फेस पर लगाएं और कुछ देर तक इसे रहने दें. फिर पानी से धो लें. 

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल 

स्किन की समस्या को दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. एलोवेरा जेल में कई ऐसे गुण होते हैं जो स्किन को जवां रखने में मदद करते हैं. आप इसे फेस पर लगाएं और कुछ देर के बाद इसे साफ कर लें.

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में करें हल्दी का यूज, जानिए त्वचा से जुड़े फायदे

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: मलाई से बने फेस पैक का कमाल, पाएं सॉफ्ट और ब्राइट स्किन

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य पिछले एक साल से प्रभात खबर के साथ जुड़ी हुई हैं. यहां वे लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को आसान और रोचक तरीके से पेश करना पसंद है. फैशन, ब्यूटी, फूड और होम टिप्स जैसे टॉपिक्स पर लिखने में खास रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola