ePaper

Skin Care Tips: स्किन केयर में लाएं नेचुरल टच, ये चीजें हैं त्वचा के लिए फायदेमंद

Updated at : 24 Jul 2025 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
skin care tips

skin care tips ( AI generated image)

Skin Care Tips: स्किन के ग्लो को बनाए रखने के लिए आप ऐसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं जो आसानी से मिल जाती हैं. तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में जो आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद है.

विज्ञापन

Skin Care Tips: आजकल लाइफस्टाइल में बहुत बदलाव आया है और इसका असर स्किन पर पड़ता है. खान-पान में की गई गलती और सही से स्किन केयर नहीं करने के कारण चेहरे की चमक कम हो जाती है और झुर्रियां समय से पहले दिखने लगती हैं. ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप अपनी त्वचा की सही देखभाल करें और स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें. स्किन की ग्लो बनाए रखने के लिए आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें. ये आसानी से मिल जाते हैं और आपके स्किन के लिए फायदेमंद है. तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही प्राकृतिक चीजों के बारे में जिसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं. 

हल्दी है फायदेमंद 

किचन में मिलने वाली हल्दी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है. हल्दी में एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटी बैक्टेरियल गुण पाए जाते हैं. इसका इस्तेमाल स्किन केयर में बहुत पहले से होता आ रहा है. हल्दी आपके स्किन को चमकदार बनाने में कारगर है. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: स्किन दिखेगी यंग और फ्रेश, अपनाएं ये आसान तरीके

एलोवेरा का करें इस्तेमाल

एलोवेरा स्किन के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. एलोवेरा जेल का इस्तेमाल स्किन को हाइड्रेटेड रखता है. कई तरह के फेस पैक में भी एलोवेरा जेल का इस्तेमाल होता है. इसका यूज स्किन से जुड़ी परेशानी को कम करने में सहायक है. 

दही से होगा फायदा

दही में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है. दही का इस्तेमाल स्किन को मॉइश्चराइज करता है और आपकी त्वचा मुलायम बनती है. दही से आपकी स्किन पर ग्लो आता है और ये पिंपल को दूर करता है. इसका यूज टैनिंग को कम करने में मदद करता है. 

ग्रीन टी से मिलेगा लाभ

ग्रीन टी का सेवन हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है. इसका इस्तेमाल वेट कंट्रोल करने में होता है. लेकिन, आपको जानकार हैरानी होगी कि ये आपके स्किन के लिए भी अच्छा होता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. आप इसे टोनर या फिर स्क्रब के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: मलाई से बने फेस पैक का कमाल, पाएं सॉफ्ट और ब्राइट स्किन

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में करें हल्दी का यूज, जानिए त्वचा से जुड़े फायदे

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य पिछले एक साल से प्रभात खबर के साथ जुड़ी हुई हैं. यहां वे लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को आसान और रोचक तरीके से पेश करना पसंद है. फैशन, ब्यूटी, फूड और होम टिप्स जैसे टॉपिक्स पर लिखने में खास रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola