Skin Care Tips: घुटनों का कालापन हटाएं, इस्तेमाल करें ये नुस्खे 

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 03 Aug 2025 12:11 PM

विज्ञापन

skin care ( AI image)

Skin Care Tips: घुटनों का कालापन एक आम समस्या है जिससे कई लोग परेशान रहते हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आप इन घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

Skin Care Tips: हर कोई सुंदर और बेदाग स्किन की ख्वाहिश रखता है और इसके लिए लोग कई तरीके के चीजों का इस्तेमाल करते हैं. स्किन की खूबसूरती को बनाए रखने लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. कई बार इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल स्किन को नुकसान भी पहुंचाता है. घुटनों का कालापन एक आम समस्या है जिससे कई लोग परेशान रहते हैं. कई बार घुटनों का कालापन के कारण लोगों का आत्मविश्वास भी कम होता है. अगर आप भी समस्या से परेशान हैं तो आप इस आर्टिकल में बताए गए तरीकों का इस्तेमाल कर इस परेशानी से राहत पा सकते हैं. कुछ आसान और असरदार घरेलू उपायों से आप घुटनों की रंगत को निखार सकते हैं. तो आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में. 

नींबू और शहद का करें इस्तेमाल 

अगर आप भी घुटनों का कालापन से परेशान हैं तो आपको नींबू और शहद का इस्तेमाल करना चाहिए. नींबू एक नैचुरल ब्लीच है. इसको बनाने के लिए आप नींबू के रस में शहद को मिलाएं. इसको घुटनों पर लगाएं और कुछ देर तक रब करें और थोड़ी देर के लिए इसे छोड़ दें. फिर इसे आप पानी से धोकर साफ कर लें. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: एलोवेरा से करें स्किन केयर, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

दही और बेसन से मिलेगा फायदा 

दही और बेसन का इस्तेमाल स्किन केयर में बहुत पहले से होता आ रहा है. घुटनों के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए आप दही और बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप दही और बेसन का पेस्ट तैयार कर लें और इसे घुटनों पर लगाएं. इसको आप करीब 20 मिनट तक रहने दें और फिर पानी से धो लें. 

हल्दी भी है कारगर 

घुटनों के कालेपन को दूर करने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं. हल्दी त्वचा के रंगत को निखारने में मददगार है. आप हल्दी और दूध से एक पेस्ट को तैयार करें. इसे आप घुटनों पर लगाएं और फिर कुछ देर के बाद धो लें. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: स्किन दिखेगी यंग और फ्रेश, अपनाएं ये आसान तरीके

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में करें हल्दी का यूज, जानिए त्वचा से जुड़े फायदे

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola