पसीने और बारिश से नहीं फैलेगा सिंदूर, अपनाएं ये 5 आसान हैक्स

Shiv Corner Decoration Ideas , PC - AI
Long Lasting Sindoor Tips: बारीश के मौसम में सिंदूर का जल्दी फैल जाना आम बात है. अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रही हैं, तो यहां दिए गए आसान घरेलू उपाय आपको काम आ सकते हैं.
Long Lasting Sindoor Tips: सावन का महीना शुरू होते ही पूजा, व्रत और तीज-त्योहारों की रौनक बढ़ जाती है. इस दौरान कई महिलाएं रोज सिंदूर लगाती हैं. लेकिन बारिश, उमस और पसीने की वजह से सिंदूर जल्दी फैल जाता है या हल्का पड़ने लगता है. ऐसे में बार-बार उसे ठीक करना पड़ता है. अगर आप भी इस परेशानी से बचना चाहती हैं, तो कुछ आसान घरेलू तरीके आपकी मदद कर सकते हैं. इन्हें अपनाने से सिंदूर लंबे समय तक अपनी जगह पर बना रह सकता है.
सिंदूर लगाने से पहले एलोवेरा जेल लगाएं
मांग में बहुत थोड़ा-सा एलोवेरा जेल लगाकर कुछ सेकंड रुक जाएं. इसके बाद सिंदूर भरें. इससे सिंदूर अच्छी तरह टिकता है और नमी की वजह से जल्दी नहीं फैलता.
थोड़ा-सा पेट्रोलियम जेली भी आएगा काम
अगर घर में एलोवेरा जेल नहीं है, तो थोड़ी-सी पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसे बहुत कम मात्रा में मांग पर लगाएं और फिर सिंदूर भरें. इससे सिंदूर का रंग भी निखरकर आता है और वह ज्यादा देर तक बना रहता है.
दो परत में लगाएं सिंदूर
अगर आप चाहती हैं कि सिंदूर ज्यादा देर तक टिका रहे, तो पहले हल्का लिक्विड सिंदूर लगाएं. उसके थोड़ा सूखने के बाद ऊपर से सूखा सिंदूर भर दें. यह तरीका सिंदूर को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है. कोशिश करें कि अच्छी गुणवत्ता वाला सिंदूर ही इस्तेमाल करें.
खास मौके पर मेकअप फिक्सर लगाएं
अगर आप किसी पूजा, शादी या सावन के कार्यक्रम में जा रही हैं, तो सिंदूर लगाने के बाद थोड़ी दूरी से मेकअप फिक्सर स्प्रे कर सकती हैं. इससे सिंदूर लंबे समय तक अपनी जगह पर बना रह सकता है.
बारिश में सिंदूर फैल जाए तो क्या करें?
अगर बारिश की बूंदें या पसीना सिंदूर तक पहुंच जाए, तो उसे हाथ से रगड़ें नहीं. ऐसा करने से सिंदूर पूरे माथे पर फैल सकता है. इसकी जगह साफ टिश्यू पेपर से हल्के हाथों से थपथपाकर नमी सुखाएं.
ध्यान रखने वाली छोटी-छोटी बातें
- गीले बालों पर सिंदूर लगाने से बचें.
- सिंदूर लगाने से पहले मांग को अच्छी तरह सुखा लें.
- बहुत ज्यादा मात्रा में सिंदूर न लगाएं.
- बाहर जाते समय छोटा सिंदूर बॉक्स साथ रखें.
- बारिश में छाता या दुपट्टे से सिर को ढककर रखें.
यह भी पढ़ें: Beauty Hacks: पार्लर छोड़ो, घर पर पाओ ग्लोइंग स्किन और खूबसूरत बाल! हर लड़की के लिए सस्ते ब्यूटी हैक्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनुष्का सिंह
अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










