Beauty Hacks: पार्लर छोड़ो, घर पर पाओ ग्लोइंग स्किन और खूबसूरत बाल! हर लड़की के लिए सस्ते ब्यूटी हैक्स

ब्यूटी हैक AI image
Beauty Hacks: यह आर्टिकल हर उस लड़की के लिए है जो बिना पार्लर और महंगे प्रोडक्ट्स के खूबसूरत दिखना चाहती है. आज हम आपको कुछ ऐसे ब्यूटी हैक्स बताने जा रहे हैं जिनका फायदा उठाकर आप बिना पार्लर जाए अपनी खूबसूरती पर चार चांद लगा सकती हैं.
Beauty Hacks: हर लड़की की यह चाहत होती है कि वह हमेशा ही खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखे. अपनी इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए अक्सर लड़कियां पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट्स लेना शुरू कर देती हैं या फिर महंगे प्रोडक्ट्स पर निर्भर करने लगती है. ये ट्रीटमेंट और प्रोडक्ट्स कुछ समय के लिए तो काम कर जाते हैं लेकिन लंबे समय तक इनका फायदा आपके चेहरे पर दिखता नहीं है. आज की यह आर्टिकल हर उस लड़की के लिए है जो बिना समय और पार्लर में पैसे बर्बाद किये एक खूबसूरत और अट्रैक्टिव लुक पाना चाहती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान ब्यूटी हैक्स बताने जा रहे हैं जो आपको घर पर ही बिलकुल पार्लर जैसा रिजल्ट दे सकते हैं. जब आप इन हैक्स को अपनाना शुरू करती हैं तो आपके चेहरे और बालों में फर्क साफ दिखने लग जाता है. तो चलिए इन हैक्स के बारे में जानते हैं डीटेल से.
चेहरे के लिए दही और हल्दी का मास्क
अगर आप अपने चेहरे को साफ और ग्लोइंग बनाना चाहती हैं तो इसके लिए दही और हल्दी से बेहतर और कुछ हो ही नहीं सकता है. इन दोनों ही चीजों को मिलाकर आप एक पावरफुल फेस मास्क तैयार कर सकती हैं. इस मास्क को तैयार करने के लिए आप आधे कप दही में चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर करीबन 20 मिनट के लिए छोड़ दें. हल्दी में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं जबकि दही में नेचुरल हाइड्रेटिंग प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं. इस मास्क के इस्तेमाल से आपकी स्किन सॉफ्ट, ग्लोइंग और पिंपल फ्री बन जाती है. हफ्ते में सिर्फ दो बार इसके इस्तेमाल से आपको काफी फायदा होता है.
यह भी पढ़ें: खूबसूरत दिखने के चक्कर में महिलाएं कर बैठती हैं ये 4 बड़ी गलतियां, फायदे की जगह हो रहा नुकसान
बालों के लिए नारियल तेल का मसाज
अगर आप अपने बालों को हेल्दी और ग्लोइंग बनाये रखना चाहती हैं तो पार्लर नहीं बल्कि आपको सिर्फ नारियल तेल की जरूरत है. नारियल तेल के मसाज से आपके बाल नैचुरली मजबूत और ग्लोइंग बनते हैं. रात को सोने से पहले हल्के गर्म नारियल तेल से अपने बालों की जड़ों को हल्के हाथों से मसाज करना शुरू कर दें. आप अगर चाहें तो इसे 1 से 2 घंटों के लिए छोड़ दें या फिर रातभर के लिए. अगली सुबह एक माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करके बालों को धो लें. जब आप ऐसा करती हैं तो आपके बाल टूटने से बचते हैं और साथ ही ग्रोथ भी बेहतर होती है.
दाग और डार्क स्पॉट के लिए नींबू का रस
अगर आपके चेहरे पर सफेद दाग या फिर डार्क स्पॉट्स हैं तो आपको इस हैक को जरूर अपनाना चाहिए. इसके लिए आपको थोड़े से नींबू के रस को कॉटन बॉल की मदद से उस जगह पर लगाना है जिस जगह पर दाग या धब्बे हैं. करीबन 10 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें. नींबू एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है और साथ ही आपकी स्किन को साफ और ब्राइट बनाने में भी मदद करता है. आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि एक बार जब आप चेहरे को धो लें तो चेहरे पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें.
सॉफ्ट होंठों के लिए शहद और चीनी का स्क्रब
अगर आप सॉफ्ट और खूबसूरत होंठ पाना चाहती हैं तो आपको पार्लर जाने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है. अपने होठों को सॉफ्ट बनाने के लिए घर पर ही शहद और चीनी का इस्तेमाल करके एक स्क्रब तैयार कर लें. इस स्क्रब को होंठों पर लगाकर 2 से 3 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें. इसके बाद आपको अपने होंठों को गुनगुने पानी से साफ कर लेना है. यह छोटा सा हैक आपके होंठों को सॉफ्ट, हेल्दी और गुलाबी बना सकता है.
यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही आईने में दिखता है सूजा हुआ चेहरा? रात की ये 5 गलतियां बनती हैं सबसे बड़ी वजह
Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




