गर्मी में मेहमान आए तो घर पर ऐसे बनाएं मार्केट जैसा शिकंजी, स्वाद ऐसा कि बार बार मांगकर पिएंगे

Updated at : 13 May 2025 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
Shikanji Recipe

Shikanji Recipe, Pic Credit- Freepik

Shikanji Recipe: शिकंजी गर्मियों में बहुत ताजगी देता है. लेकिन मार्केट जैसा शिकंजी नहीं बन पाने के कारण लोग इसे घर पर नहीं पी पाते हैं. आज हम आपको इसे घर पर तैयार करने की आसान विधि बताएंगे.

विज्ञापन

Shikanji Recipe: पूरे देश में गर्मी गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. स्थिति ये है कि कई हिस्सों का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार चला गया है. इस सीजन में कई लोग गर्मी से राहत पाने के लिए शिकंजी पीना पसंद करते हैं. लेकिन वह कितनी भी कोशिश करते हैं मार्केट जैसा शिकंजी नहीं बना पाते हैं. इस दौरान घर पर कोई मेहमान आ जाता तो उन्हें इसकी जगह कोल्ड ड्रिंक्स या रसना पानी देना पड़ता है. अगर आप भी इस समस्या का सामना करते हैं, तो यहां कुछ आसान टिप्स दिये जा रहे हैं जो आपको घर पर टेस्टी शिकंजी बनाने में मदद करेंगी.

शिकंजी बनाने की सामग्री

(2-3 गिलास के लिए)
नींबू– 2 (मध्यम आकार के)
पानी – 2-3 गिलास (ठंडा)
चीनी – 2-3 बड़े चम्मच (स्वादानुसार)
काला नमक – 1/2 छोटा चम्मच
भुना हुआ जीरा पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
सफेद नमक – स्वादानुसार
पुदीने की पत्तियां – यह ऑप्शनल है
बर्फ के टुकड़े – जरूरत अनुसार

Also Read: Kitchen Tips: आटे में कीड़े और घुन लगने की अब टेंशन नहीं, जरूर अपनाएं ये उपाय

बनाने की विधि

सबसे पहले नींबू का रस निचोड़कर एक बर्तन में रख लें. अगर कुछ बीज उसमें गिर गये हो तो उसे निकाल लें. फिर एक बड़े बर्तन या जग में पानी डालें. उसमें चीनी, काला नमक, सफेद नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर डालें. अब इसे अच्छी तरह चलाएं ताकि चीनी पूरी तरह घुल जाए. अब गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें फिर ऊपर से शिकंजी डालें. आप चाहें तो ऊपर से पुदीने की पत्तियों से डाल दें. अब इस शिकंजी को ठंडा-ठंडा सर्व करें. स्वाद बढ़ाने के लिए आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी अदरक का रस या पुदीने की चटनी भी मिला सकते हैं. अगर घर में कोई शुगर के मरीज हैं तो गुड़ का पानी भी उपयोग कर सकते हैं.

Also Read: Chanakya Niti: पत्नी को भूलकर भी न बताएं ये 6 बातें नहीं तो खून के आंसू रोएंगे बाकी की जिंदगी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola