बिना अनाज, बिना प्याज-लहसुन, ये साबूदाना स्प्रिंग रोल जीत लेगा सबका दिल

Pic Credit- Grok
Sawan Special Recipe: सावन व्रत के दौरान कुछ टेस्टी और कुरकुरा खाने का मन है? तो बनाएं बिना अनाज, बिना प्याज-लहसुन वाली ये साबूदाना स्प्रिंग रोल रेसिपी. ये सात्विक डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी और व्रत के नियमों का भी पूरा पालन करती है. जानें इसकी आसान विधि, सामग्री और परोसने का तरीका.
Sawan Special Recipe: सावन का महीना चल रहा है. ऐसे में हर कोई यही चाहता है कि हम जो भी ग्रहण करें वह टेस्टी होने के साथ सात्विक हो जिससे की पूजा भंग न हो. ऐसे में अगर आप भी कुछ नया और कुरकुरा खाना चाहते हैं तो इस बार साबूदाना से एक ऐसा डिश तैयार करें जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आए. अगर आपकी भी ऐसी ही कुछ इच्छा हो तो बनाएं साबूदाना स्प्रिंग रोल! यह रेसिपी ना सिर्फ स्वाद में दमदार है, बल्कि पूरी तरह प्याज-लहसुन रहित है और व्रत के नियमों के अनुसार तैयार की गई है. आइए जानते हैं इसे तैयार करने की आसान विधि.
सामग्री (4 पीस स्प्रिंग रोल के लिए)
भिगोया हुआ साबूदाना – 1 कप (4–5 घंटे भीगा हुआ)
उबले हुए आलू – 2 मीडियम
कद्दूकस की किया हुआ गाजर – ½ कप
कटी हुई शिमला मिर्च – ¼ कप
सेंधा नमक – स्वादानुसार
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
काली मिर्च – ¼ चम्मच
मूंगफली पाउडर – 2 चम्मच
धनिया पत्ता कटा हुआ– 2 चम्मच
अरारोट / राजगिरा आटा – 2 चम्मच (बाइंडिंग के लिए)
समोसा पट्टी / मैदे की चादर / राइस पेपर – 4 (व्रत के अनुसार विकल्प चुनें)
घी या तेल – तलने के लिए
Also Read: Lauki Halwa Recipe: बिना किसी झंझट के इस तरह बनाएं हेल्दी लौकी का हलवा
कैसे करें तैयार
- एक बाउल में भिगोया हुआ साबूदाना, मैश किए हुआ आलू, गाजर, शिमला मिर्च, मूंगफली पाउडर, हरी मिर्च, सेंधा नमक, काली मिर्च और धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब इसमें अरारोट डालें और हाथ से मिक्स करें ताकि मिश्रण बाइंड हो जाए.
- रोल बनाने के लिए समोसा पट्टी या चावल के पेपर को हल्के गीले कपड़े पर रखें.
बीच में 2 चम्मच फिलिंग रखें और दोनों किनारे को अंदर मोड़ते हुए रोल करें.
किनारों को पानी या आटे के पेस्ट से चिपका दें.
इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें और धीमी आंच पर रोल्स को सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें. - अगर आप ऑयल फ्री खाना चाहते हैं तो इन्हें एयर फ्रायर में 180°से पर 10-12 मिनट तक बेक कर सकते हैं.
परोसने का तरीका
इन साबूदाना स्प्रिंग रोल्स को आप व्रत वाली हरी चटनी या दही के साथ परोसें. ये फास्टिंग डिनर, ब्रेकफास्ट या संध्या भोग के लिए भी परफेक्ट है.
Also Read: Rava Uttapam Recipe: बिना मेहनत के झटपट डिनर में बनाएं स्वादिष्ट रवा उत्तपम, जानें सबसे सरल रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




