Sattu Laddu Recipe: घरवालों को दें एक हेल्दी और टेस्टी ट्रीट, ऐसे बनाये सत्तू के लड्डू

Published by :Shinki Singh
Published at :21 Apr 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
Sattu Laddu Recipe: घरवालों को दें एक हेल्दी और टेस्टी ट्रीट, ऐसे बनाये सत्तू के लड्डू

Sattu Laddu Recipe: सत्तू का लड्डू की मिठाई आपके सेहत के लिये वरदान साबित होगी. इस गर्मी में एक बार जरुर ट्राय करें सतू के लड्डू की रेसिपी.

विज्ञापन

Sattu Laddu Recipe: गर्मी के मौसम में ताजगी और सेहत दोनों की जरूरत होती है. ऐसे में सत्तू जो ना सिर्फ स्वाद में टेस्टी होता है बल्कि शरीर को ठंडक और ऊर्जा भी प्रदान करता है. ऐसे में अगर आप भी घरवालों को कुछ हेल्दी और टेस्टी खिलाना चाहते है तो सत्तू के लड्डू की रेसिपी ट्राय करें. तो चलिए बनाते हैं सत्तू के लड्डू की स्वादिष्ट मिठाई.

सामग्री

  • 1 कप सत्तू
  • ½ कप गुड़ या चीनी
  • ¼ कप घी
  • 1 चम्मच इलायची पाउडर
  • कटे हुए मेवे (बादाम, पिस्ता)

विधि

  • सबसे पहले सत्तू को अच्छे से सेंक लें.
  • फिर उसमें गुड़ या चीनी, इलायची पाउडर और घी डालकर अच्छे से मिला लें.
  • अब इस मिश्रण को अच्छे से गूंध कर छोटे-छोटे लड्डू बना लें.
  • ऊपर से कटे हुए मेवे डालें और लड्डू को ठंडा होने के लिए छोड़ दें.

सेहत के फायदे

  • सत्तू के लड्डू पेट के लिए हल्के और पचने में आसान होते हैं.
  • ये शरीर को ठंडक और ताजगी प्रदान करते हैं.
  • इसमें भरपूर प्रोटीन और फाइबर होते हैं जो शरीर को ऊर्जा और पोषण प्रदान करते हैं.

Also Read :Instant Dhokla Recipe: सॉफ्ट और हेल्दी इंस्टेंट खमन ढोकला 5 मिनट में ऐसे करें तैयार

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola