Sabudana Recipe: व्रत में बनाएं स्वादिष्ट साबूदाना वड़ा, स्वाद से भरपूर आसान रेसिपी

Updated:
विज्ञापन
sabudana vada

sabudana vada ( AI image)

Sabudana Recipe: साबूदाना से आपने कई तरह की डिश का सेवन किया होगा पर क्या आपने साबूदाना से बने वड़ा को ट्राई किया है. इस बार सावन के महीने में आप इसे जरूर ट्राई करें. तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Sabudana Recipe: साबूदाना से बनी चीजों का सेवन व्रत के समय में किया जाता है. अब कुछ ही समय में सावन का महीना शुरू होने वाला है और इस महीने में लोग सोमवार को व्रत रखते हैं. ऐसे में फलाहारी चीजों का सेवन किया जाता है. व्रत के समय में आप साबूदाना से बने वड़ा को ट्राई कर सकते हैं. साबूदाना वड़ा एक स्वादिष्ट और कुरकुरा डिश है जो जिसका स्वाद लाजवाब होता है. 

साबूदाना वड़ा के लिए सामग्री

  • साबूदाना- एक कप
  • उबले हुए आलू- 3
  • हरी मिर्च-  1- 2
  • मूंगफली- आधा कप
  • सेंधा नमक- स्वाद अनुसार
  • अदरक का पेस्ट-  एक चम्मच
  • जीरा- एक छोटा चम्मच
  • काली मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
  • तेल या घी

यह भी पढ़ें- Sabudana Recipe: सावन व्रत में तैयार करें साबूदाना हलवा, जानें आसान रेसिपी

साबूदाना वड़ा बनाने की विधि (Sabudana Vada Recipe)

  • साबूदाना वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में साबूदाना ले और इसे धो लें. अब इसे कुछ घंटे या रात भर के लिए पानी में भिगो दे. जब यह सॉफ्ट हो जाए और अंदर से सख्त न रहे तो आप इसे निकाल लें. इस बात जा ध्यान रखें कि ये कड़े न हो. 
  • मूंगफली को रोस्ट कर लें और इसे पीस लें. 
  • अब एक बाउल में आलू को अच्छे से मैश कर लें. इसमें आप भुनी हुई मूंगफली के पाउडर को डालें. अब इसमें हरी मिर्च, जीरा, सेंधा नमक और अदरक के पेस्ट को मिक्स कर दें. अब साबूदाना को इसमें मिले और सभी चीजों को अच्छे से मैश करके तैयार कर लें. अब इसमें धनिया के पत्तों को भी डालें. 
  • अब फ्राइंग पैन में तेल को गर्म करें और तैयार किए हुए मिश्रण से वड़ा को बनाएं. मिश्रण से छोटे बॉल्स बनाएं और हाथ से प्रेस कर गोल शेप दें. गर्म तेल में वड़ा को फ्राई करें. 

यह भी पढ़ें- Earrings For Sawan: सावन लुक को बनाएं खास, इन ग्रीन कलर इयररिंग्स से दिखें स्टाइलिश

यह भी पढ़ें- Namkeen Recipe For Sawan: कम टाइम में रेडी करें, सावन स्पेशल टेस्टी फलाहारी नमकीन स्नैक

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola