Namkeen Recipe For Sawan: कम टाइम में रेडी करें, सावन स्पेशल टेस्टी फलाहारी नमकीन स्नैक

Updated:
विज्ञापन
namkeen recipe

namkeen recipe ( AI generated image)

Namkeen Recipe For Sawan: सावन के महीने में व्रत में फलाहारी चीजों का सेवन किया जाता है. इस बार आप फलाहारी नमकीन स्नैक को जरूर बनाएं. ये खाने में काफी टेस्टी होता है और इसे आप आसानी से घर पर बना कर रख सकते हैं.

विज्ञापन

Namkeen Recipe For Sawan: सावन का महीना शुरू होने वाला है. इस महीने का जिक्र आता है तो हरियाली का ख्याल जरूर आता है. इस महीने में लोग सोमवार को व्रत करते हैं और फलाहार भोजन का सेवन करते हैं. कई लोग पूरे महीने लहसुन प्याज का सेवन नहीं करते हैं. व्रत के टाइम पर अगर आपको नमकीन खाने का मन है तो आप इस फलाहरी मिक्सचर का सेवन कर सकते हैं. इसको आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी

फलाहारी नमकीन बनाने के लिए सामग्री

  • आलू- 2 
  • काजू- 2 बड़े चम्मच 
  • बादाम- 2 बड़े चम्मच 
  • मूंगफली- आधा कप 
  • सेंधा नमक- स्वाद अनुसार 
  • काली मिर्च का पाउडर- आधा चम्मच 
  • पाउडर चीनी- एक छोटा चम्मच 
  • किशमिश- 2 बड़े चम्मच 
  • सूखा नारियल- 4-5 पतले टुकड़े 
  • घी

यह भी पढ़ें- Earrings For Sawan: सावन लुक को बनाएं खास, इन ग्रीन कलर इयररिंग्स से दिखें स्टाइलिश

फलाहारी नमकीन बनाने की विधि ( Falahari Namkeen Recipe)

  • फलाहारी नमकीन बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू को छीलकर साफ कर लें. अब आप इसको कद्दूकस कर लें और पानी में डाल दें. पानी से निकाल कर आप इसको एक कपड़े के ऊपर रखें और इसे ड्राई कर लें. इसको आपको फ्राई करना है और अलग रख लेना है. 
  • अब आप एक फ्राइंग पैन को लें और इसमें घी डालें और मूंगफली को भुने. अब काजू और बादाम को भी बारी बारी फ्राई कर लें और इसे निकाल लें. अब बड़े साबूदाने के दाने को भी फ्राई करें और इसे भी निकाल लें. लास्ट में आप किशमिश और सूखे नारियल के पतले टुकड़ों को भी फ्राई करें.
  • सभी चीजों को फ्राई कर लेने के बाद आप इसे एक बाउल में निकाल लें. अब इसमें आप फ्राई किए हुए आलू को भी मिक्स करें और सेंधा नमक भी मिला दें. अब आप इसमें काली मिर्च का पाउडर और पाउडर चीनी को भी मिक्स करें. जब ये अच्छे से ठंडा हो जाए तो आप इसे निकाल कर रख लें. 

यह भी पढ़ें- Sprouts Dosa Recipe: सुबह नाश्ते में अंकुरित मूंग से बनाएं टेस्टी डोसा, टिफिन के लिए परफेक्ट

यह भी पढ़ें- Sooji Chilla Recipe: सब्जियों से भरपूर और स्वाद में लाजवाब, ट्राई करें वेज रवा चीला 

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola