Earrings For Sawan: सावन लुक को बनाएं खास, इन ग्रीन कलर इयररिंग्स से दिखें स्टाइलिश

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 01 Jul 2025 4:49 PM

विज्ञापन

earrings for sawan ( AI generated image)

Earrings For Sawan: सावन का महीना अब कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है और इस महीने में अगर आप भी अपने लुक को सबसे खास रखना चाहती हैं तो आप इयररिंग्स की मदद ले सकती हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ ऐसी इयररिंग्स के बारे में जिसको पहनकर आपकी खूबसूरती और भी बढ़ जाएगी.

विज्ञापन

Earrings For Sawan: सावन के महीने में नेचर की खूबसूरती देखने बनती है और इस महीने में महिलाएं भी अपना श्रृंगार खास तरीके से करती हैं और हरी रंग की चूड़ियां और साड़ी पहनती हैं. अगर आप भी अपने लुक को सावन रेडी बनाना चाहती हैं और फैशनेबल और ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो आप इयररिंग्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं. इस महीने अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाएं इन ग्रीन रंग की इयररिंग्स को ट्राई कर सकते हैं.

कुंदन के इयररिंग्स

आप अगर थोड़ा ट्रेडिशनल लुक रखना चाहती हैं तो आप कुंदन इयररिंग्स को ट्राई कर सकती हैं. ग्रीन कलर के ये इयररिंग्स सेट काफी सुंदर दिखते हैं. आप इसे लाइट या हेवी रख सकती हैं अपने आउटफिट के हिसाब से. हेवी इयररिंग्स आपके सिंपल लुक को भी कई गुना बढ़ा देगा.

यह भी पढ़ें- Recipe Ideas Curdled Milk: फेंकने की नहीं सोचें, फटे दूध से बनाएं कुछ डिलीशियस

यह भी पढ़ें- Saree Reuse Ideas: पुरानी साड़ियों का स्मार्ट इस्तेमाल, बनाएं कमाल की चीजें 

एवरग्रीन झुमका

झुमका काफी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है और आप इसको साड़ी या कुर्ती के ऊपर ट्राई कर सकती हैं. आप अपने हिसाब से बड़े या छोटे झुमके को ट्राई करें.

टैसल इयररिंग्स

आजकल टैसल इयररिंग्स काफी पॉपुलर हैं और ये कई तरह में आती हैं. इसको आप वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहन सकती हैं और ये ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ भी अच्छी लगती हैं. इसके साथ आप हेयर स्टाइलिंग पर भी ध्यान दें और लुक को खूबसूरत बनाएं.

मीनाकारी इयररिंग्स

अपने लुक को एक कदम और आगे बढ़ाने के लिए मीनाकारी वर्क वाले इयररिंग्स को जरूर ट्राई करें. ये आपको एक एलिगेंट लुक देने में कारगर हैं. 

यह भी पढ़ें- Hair Style for Summer: गर्मी के मौसम में आराम के साथ फैशन हो ऑन पॉइंट, ट्राई करें ये हेयर स्टाइल

यह भी पढ़ें- Saree for Wedding Function: शादी फंक्शन में गेटअप को लेकर हैं परेशान, यहां पर देखें लेटेस्ट ट्रेंड

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola