Recipe Ideas Curdled Milk: फेंकने की नहीं सोचें, फटे दूध से बनाएं कुछ डिलीशियस

Updated:
विज्ञापन
recipe from curdled milk

recipe from curdled milk ( AI image)

Recipe Ideas Curdled Milk: अगर दूध फट गया है तो इसे फेंकने की गलती न करें. आप फटे दूध का इस्तेमाल कर कई चीजों को बना सकते हैं. इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं फटे दूध से आप इन रेसिपी को तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

Recipe Ideas Curdled Milk: गर्मी के दिनों में अक्सर दूध फट जाता है इसका कारण है सही तरीके से गर्म नहीं करना और स्टोर करने में गलती कर देना. दूध फट जाने पर लोग इसे फेंक देते हैं. अगर आप भी ये गलती करते हैं तो अपने इस आदत को छोड़ दें. आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस फटे दूध को आप बेकार समझ कर फेंक देते हैं उस से आप कई तरह की चीजों को बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से इन चीजों के बारे में. 

पनीर बनाएं 

Paneer ( ai image)

फटे दूध से आप पनीर बना सकते हैं. इसे बनाना आसान है. दूध को गर्म करें और फिर इसे मलमल या कॉटन के कपड़े में छान लें. अब एक्स्ट्रा पानी को दबाकर हटा लें और फिर कपड़े में बांधकर किसी भारी चीज को इसके ऊपर रख दें. इस तरह से आप घर पर ही पनीर बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Chilla Recipe: नाश्ते को बनाएं खास, आसानी और जल्दी से तैयार करें पालक कॉर्न चीला

रसमलाई करें तैयार

Rasmali ( ai image)

दूध फट जाने के बाद आप इसे पनीर की तरह कपड़े में छान लें और कुछ देर के बाद इसे हथेली की मदद से मसल के सॉफ्ट करें और चिपटे टिक्की का शेप तैयार करें. इसे चासनी में उबाल लें. अब दूसरे बर्तन में दूध को गाढ़ा करें और फिर इसमें तैयार गोले को इसमें डाल दें. 

कलाकंद को बनाएं

Kalakand ( ai image)

फटे दूध को छान लें. अब एक बर्तन में दूध को गर्म करें और इसे गाढ़ा होने तक चलाते रहें. इसमें आप चीनी को मिक्स कर दें. अब आप तैयार छेना को इसमें मिक्स करें और चलाते रहें जब तक ये बर्तन के किनारों से अलग न होने लगे.  इसमें इलायची पाउडर को आप मिक्स कर दें. अब एक प्लेट में सेट होने दें. फिर मनचाहे शेप में काट लें.

संदेश मिठाई को करें तैयार

छेना को आप निकाल लें. अब एक कढ़ाई को गर्म करें और इसमें छेना और चीनी को डालकर और इसमें आप इलायची पाउडर को मिक्स कर दें. इसे कुछ देर के लिए पकाएं और फिर इसे आप बॉल्स के शेप में बना लें. 

यह भी पढ़ें- Masala Murmura: शाम के लिए बेस्ट स्नैक ऑप्शन, बनाएं मसालेदार मुरमुरा नमकीन

यह भी पढ़ें- Sooji Pakoda: बारिश हो या चाय का वक्त, बनाएं ये टेस्टी रवा पकौड़े

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola