Masala Murmura: शाम के लिए बेस्ट स्नैक ऑप्शन, बनाएं मसालेदार मुरमुरा नमकीन

masala murmura ( AI image)
Masala Murmure: शाम के टाइम में कुछ हल्का और चटपटा खाने का मन अक्सर करता है. अब बाहर की चीजों को छोड़ आप घर पर ही आसानी से मुरमुरे से बने इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. मुरमुरा और मसालों के मिक्स से तैयार किया हुआ ये स्नैक चाय के साथ अच्छा कॉम्बिनेशन है.
Masala Murmura: अक्सर जब स्नैक्स की बात आती है तो डीप फ्राइड स्नैक का ख्याल आता है. अगर आप भी ऐसे स्नैक की खोज में हैं जो कम तेल से बना हो और जिसे आप स्टोर कर सकते हैं तो आप मसाला मुरमुरे को बना सकते हैं. ये एक हल्का और स्वादिष्ट स्नैक है जिसका मजा आप चाय के साथ ले सकते हैं. इस को आप स्टोर कर सकते हैं इसलिए ये ट्रैवल के लिए ये रेसिपी बना सकते हैं. इस रेसिपी की सबसे खास बात है कि ये आसानी से और झटपट बन जाता है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए मसाला मुरमुरा बनाने की विधि के बारे में.
मसाला मुरमुरे बनाने के लिए सामग्री
- मुरमुरा यानी पफ्ड राइस- 2 कप
- लाल मिर्च – एक
- करी पत्ते- 8- 10
- नमक- स्वादानुसार
- मूंगफली- 3 बड़े चम्मच
- भुना चना दाल- एक बड़ा चम्मच
- काला नमक- चुटकीभर
- हल्दी- आधा छोटा चम्मच
- गरम मसाला- आधा चम्मच
- चाट मसाला- आधा चम्मच
- काली मिर्च का पाउडर- छोटा आधा चम्मच
- पिसी हुई चीनी- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च का पाउडर- छोटा आधा चम्मच
- सूखा नारियल- 2-3 टुकड़े बारीक कटे हुए
यह भी पढ़ें- Chana Dal Pakode: प्याज और मसालों से भरे कुरकुरे चना दाल पकौड़े, ट्राई करें मानसून स्पेशल रेसिपी
मसाला मुरमुरा बनाने की विधि ( Masala Murmura Recipe)
- मसाला मुरमुरा को बनाने के लिए आप सबसे पहले कढ़ाई में दो च���्मच तेल को डालें और मूंगफली की फ्राई करें. मूंगफली को निकाल दें. अब इसमें चना दाल को भी भून लें.
- अब इसमें आप लाल मिर्च को डालें और करी पत्ता को भी फ्राई कर लें. इसमें हल्दी, लाल मिर्च का पाउडर, काली मिर्च का पाउडर, गरम मसाला और चाट मसाला को डालें. अब मुरमुरा को डाल दें. और इसे अच्छी तरह से मिक्स करें. अब इसमें आप नमक, काला नमक और चीनी के पाउडर को मिक्स कर दें. इसमें आप सूखा हुआ नारियल पतला कटा हुआ डाल दें. अच्छे से सभी चीजों को मिक्स करें.
- इसे उतार लें और ठंडा कर लें. इसके बाद आप इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें ताकि ये लंबे टाइम तक फ्रेश रहे.
यह भी पढ़ें- Sooji Pakoda: बारिश हो या चाय का वक्त, बनाएं ये टेस्टी रवा पकौड़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










