बोरिंग शाम को सुपर स्पेशल बनाएं साबूदाना पनीर रोल के साथ, स्वाद ऐसा कि भूल न पाएंगे

Published by : Sameer Oraon Updated At : 16 Aug 2025 3:34 PM

विज्ञापन

Pic Credit- Chatgpt AI

Sabudana Paneer Roll: अगर आपकी शाम बोरिंग हो रही है और चाय के साथ कुछ हेल्दी और टेस्टी स्नैक खाने का मन कर रहा है, तो साबूदाना पनीर रोल आपके लिए परफेक्ट है. यह डिश जल्दी बनती है, बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आती है, और बाहर से कुरकुरी व अंदर से नरम होती है. घर पर बनाएं और अपने शाम के स्नैक टाइम को सुपर स्पेशल बनाएं.

विज्ञापन

Sabudana Paneer Roll: शाम के वक्त लोगों हर किसी को चाय के साथ हल्का, पुल्का हेल्दी स्नैक्स खाने का मन तो करता ही है. लेकिन हर दिन लोग एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर भी जाते हैं. अगर आप भी शाम के स्नैक्स में कुछ नया ढूंढ रहे हैं तो साबूदाना पनीर रोल से बेहतर विकल्प कुछ हो ही नहीं सकता है. यह डिश न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है बल्कि बनाने में भी आसान और जल्दी तैयार हो जाती है.

साबूदाना पनीर रोल की क्या है खासियत

साबूदाना और पनीर का यह कॉम्बिनेशन बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगा. बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम, यह रोल हेल्दी प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर है.

Also Read: Sabudana Panjiri Recipe: जन्माष्टमी भोग में जरूर बनाएं साबूदाना पंजीरी का खास प्रसाद, फॉलो करें आसान रेसिपी

साबूदाना पनीर रोल के लिए जरूरी सामग्री

  • साबूदाना – 1 कप (भिगोया हुआ)
  • पनीर – 100 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • नमक और हल्दी – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)
  • तेल – तलने के लिए

साबूदाना पनीर रोल बनाने का आसान तरीका

  1. साबूदाना को 4-5 घंटे भिगोकर रख लें.
  2. कद्दूकस किया हुआ पनीर, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक-मसाला मिलाएं.
  3. भिगोए हुए साबूदाने को हल्का निचोड़ें और रोटी का आकार दें.
  4. पनीर का मिश्रण बीच में भरें और रोल को सील करें.
  5. तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
  6. अगर आप हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो रोल को ओवन में भी 180 डिग्री पर 10-12 मिनट बेक कर सकते हैं.
  7. अब गर्मागर्म साबूदाना पनीर रोल हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.

Also Read: Janmashtami Matka Cake Recipe: जन्माष्टमी पर कृष्णा को भोग लगाएं यह खास मटका केक, फॉलो करें आसान रेसिपी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola