डायबिटीज और डाइट वालों के लिए खुशखबरी, दो तरीकों से बनाएं बिना चावल का साबूदाना धुस्का

Updated at : 19 Aug 2025 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
Sabudana Dhuska Recipe

Pic Credit- Chatgpt Only For Symbolism

Sabudana Dhuska Recipe: डायबिटीज और डाइट वालों के लिए खुशखबरी! झारखंड का मशहूर धुस्का अब बिना चावल के भी बन सकता है, जानिए साबूदाना से बनने वाले धुस्का की आसान रेसिपी. एक डीप फ्राई वाला पारंपरिक स्वाद और दूसरा कम तेल वाला हेल्दी विकल्प.

विज्ञापन

Sabudana Dhuska Recipe: झारखंड का मशहूर धुस्का आमतौर पर चावल और दाल से बनाया जाता है, लेकिन डायबिटीज पेशेंट्स और वजन कंट्रोल करने वालो के लिए चावल सही विकल्प नहीं है. अगर आपके घर में भी कोई शुगर का पेशेंट या वजन को लेकर सजग रहने वाला इंसान है तो हम आपको आज साबूदाना से धुस्का बनाने बताएंगे. वह भी तो तरीके से. पहला तरीका तो डीप फ्राई वाला साबूदाना धुस्का और दूसरा कम तेल वाला. तो आइये जानते हैं कैसे बना सकते हैं.

सामग्री (Ingredients)

⦁ साबूदाना – 1 कप (3-4 घंटे भिगोया हुआ)
⦁ मूंग दाल – ½ कप (भिगोया हुआ)
⦁ चना दाल – ½ कप (भिगोया हुआ)
⦁ हरी मिर्च – 2
⦁ अदरक – 1 इंच
⦁ जीरा – ½ चम्मच
⦁ नमक – स्वादानुसार
⦁ हरा धनिया – 2 चम्मच
⦁ बेसन – 1 चम्मच (बाइंडिंग के लिए, वैकल्पिक)
⦁ तेल – आवश्यकतानुसार

Also Read: Kurkuri Bhindi Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बोरिंग भिंडी को बनाएं मजेदार और कुरकुरी, स्नैक्स और डिनर के लिए परफेक्ट ऑप्शन

डीप फ्राई वाला पारंपरिक साबूदाना धुस्का तैयार करने की विधि

  • साबूदाना और दाल को 3-4 घंटे भिगोकर दरदरा पीस लें.
  • इसमें हरी मिर्च, अदरक, जीरा, नमक और हरा धनिया डालकर बैटर तैयार करें.
  • कढ़ाई में तेल गरम करें.
  • बैटर का एक-एक चम्मच डालकर गोल-गोल धुस्का तलें.
  • सुनहरा और कुरकुरा होने पर निकाल लें और आलू-चना की सब्जी या हरी चटनी के साथ परोसें.

कम तेल में कैसे बना सकते हैं झारखंड का साबूदाना धुस्का

  • नॉन-स्टिक तवे को हल्का तेल ब्रश करके गरम करें.
  • बैटर को टिक्की या चीला की तरह गोल फैला दें.
  • धीमी आंच पर ढककर दोनों तरफ से सुनहरा सेंक लें.
  • यह धुस्का कम तेल में भी उतना ही स्वादिष्ट लगेगा.

Also Read: Atta Biscuit Recipe: घर पर बनाएं क्रिस्पी और स्वादिष्ट आटे के बिस्कुट, चाय के साथ परफेक्ट स्नैक

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola