Saawan 2023 Vrat Tyohar: पवित्र सावन माह का हुआ शुभारंभ, देखें प्रमुख व्रत-त्योहार

Updated at : 05 Jul 2023 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
Saawan 2023 Vrat Tyohar: पवित्र सावन माह का हुआ शुभारंभ, देखें प्रमुख व्रत-त्योहार

Sawan 2023 Vrat Tyohar: सावन का महीना 4 जुलाई से शुभ संयोगों के साथ प्रारंभ हो चुका है. आइए जानते हैं श्रावण मास 2023 के प्रमुख व्रत और त्योहार.

विज्ञापन

Sawan 2023 Vrat Tyohar: सावन का महीना 4 जुलाई से शुभ संयोगों के साथ प्रारंभ हो चुका है. इस साल 8 सावन सोमवार व्रत और 9 मंगला गौरी व्रत ने श्रावण मास को स्पेशल बना दिया है. सावन माह 31 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन समाप्त होगा. श्रावण पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा. श्रावण पूर्णिमा व्रत 30 अगस्त को होगा, उस दिन ही रक्षाबंधन भी है. आइए जानते हैं श्रावण मास 2023 के प्रमुख व्रत और त्योहार.

सावन 2023 व्रत एवं त्योहारों की सूची (Sawan 2023 Calendar)

4 जुलाई 2023, मंगलवार – सावन महीने का आरंभ

6 जुलाई 2023, गुरुवार – संकष्टी चतुर्थी

13 जुलाई 2023, गुरुवार – कामिका एकादशी

15 जुलाई 2023, शनिवार – प्रदोष व्रत

16 जुलाई 2023, रविवार – कर्क सक्रांति

17 जुलाई 2023, सोमवार – श्रावण अमावस्या

18 जुलाई 2023, मंगलवार – अधिकमास शुरू

29 जुलाई 2023, शनिवार – पद्मिनी एकादशी

30 जुलाई 2023, रविवार – प्रदोष व्रत

19 अगस्त 2023, शनिवार – हरियाली तीज

21 अगस्त 2023, सोमवार – नाग पंचमी

27 अगस्त 2023, रविवार – श्रावण पुत्रदा एकादशी

28 अगस्त 2023, सोमवार – प्रदोष व्रत

30 अगस्त 2023, बुधवार – रक्षा बंधन

31 अगस्त 2023, गुरुवार – सावन पूर्णिमा व्रत

सावन माह 2023 के व्रत-त्योहार

सावन सोमवार व्रत 2023

  • 10 जुलाई: सावन का पहला सोमवार

  • 17 जुलाई: सावन का दूसरा सोमवार

  • 24 जुलाई: सावन अधिक मास का पहला सोमवार

  • 31 जुलाई: सावन अधिक मास का दूसरा सोमवार

  • 7 अगस्त: सावन अधिक मास का तीसरा सोमवार

  • 14 अगस्त: सावन अधिक मास का चौथा सोमवार

  • 21 अगस्त: सावन का तीसरा सोमवार

  • 28 अगस्त: सावन का चौथा सोमवार

सावन चतुर्थी व्रत 2023

6 जुलाई, गुरुवार: सावन संकष्टी चतुर्थी व्रत, गजानन संकष्टी चतुर्थी
21 जुलाई, शुक्रवार: सावन अधिक मास विनायक चतुर्थी
4 अगस्त, शुक्रवार: विभुवन संकष्टी चतुर्थी
20 अगस्त, रविवार: सावन विनायक चतुर्थी

सावन प्रदोष व्रत 2023

14 जुलाई, शुक्रवार: शुक्र प्रदोष व्रत
30 जुलाई, रविवार: रवि प्रदोष व्रत
13 अगस्त, रविवार: रवि प्रदोष व्रत
28 अगस्त, सोमवार: सोम प्रदोष व्रत

सावन शिवरात्रि 2023

15 जुलाई, शनिवार: सावन शिवरात्रि
14 अगस्त, सोमवार: सावन अधिक मास शिवरात्रि

सावन एकादशी व्रत 2023

13 जुलाई, गुरुवार: कामदा एकादशी या कामिका एकादशी
29 जुलाई, शनिवार: पद्मिनी एकादशी या पुरुषोत्तमी एकादशी या कमला एकादशी
12 अगस्त, शनिवार: परम एकादशी
27 अगस्त, रविवार: श्रावण पुत्रदा एकादशी

सावन मंगला गौरी व्रत 2023

  • 4 जुलाई: सावन का पहला मंगला गौरी व्रत

  • 11 जुलाई: सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत

  • 18 जुलाई: सावन अधिक मास का पहला मंगला गौरी व्रत

  • 25 जुलाई: सावन अधिक मास का दूसरा मंगला गौरी व्रत

  • 1 अगस्त: सावन अधिक मास का तीसरा मंगला गौरी व्रत

  • 8 अगस्त: सावन अधिक मास का चौथा मंगला गौरी व्रत

  • 15 अगस्त: सावन अधिक मास का पांचवा मंगला गौरी व्रत

  • 22 अगस्त: सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत

  • 29 अगस्त: सावन का चौथा मंगला गौरी व्रत

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola