इस पार्क में आते ही बन जाते हैं रिश्ते, बन चुकी हैं हजारों जोड़ियां

Updated:
विज्ञापन
इस पार्क में आते ही बन जाते हैं रिश्ते, बन चुकी हैं हजारों जोड़ियां

Bizarre News: आज हम आपको एक ऐसे पार्क के बारे में बताने जा रहे हैं जहां रिश्ते झट से बन जाते हैं. इस पार्क में आप आये दिन लोगों को रिश्ते की बात करते हुए या फिर रिश्ता पक्का करते हुए देख सकते हैं.

विज्ञापन

Bizarre News: आपने कई तरह के किस्से सुने होंगे. लेकिन क्या आपने सुना है कि शादी का रिश्ता पक्का करने के लिए कोई भी व्यक्ति कभी पार्क में जाता हो. शायद अब इस बात को सुनकर अब आपको अजीब लग रहा हो या फिर आप सोच रहे हों कि हम आपके साथ मजाक कर रहे हैं. लेकिन, बता दें ऐसा बिलकुल भी नहीं है. राजस्थान के करौली में शहर का सबसे बड़ा सिटी पार्क मौजूद है जहां लोग शादी की बात को पक्का करने के लिए आते हैं. सबसे मजेदार बात यह है की आज तक इस पार्क में हजारों जोड़ियों के रिश्ते बन चुके हैं.

क्या है लोगों का मानना

अगर आप सुबह या फिर शाम के समय इस पार्क में आएंगे को यहां आपको काफी भारी संख्या में लोग जॉगिंग और एक्ससरसाइज करते दिख जाएंगे. केवल यहीं नहीं, इस पार्क में दिन के समय लोग शादी की बात करते हुए भी दिखाई दे जाते हैं. इस पार्क में आकर शादी की बात करने के पीछे उनका मानना है कि यहां बातचीत करने से रिश्ते को झट से मंजूरी मिल जाती है. इस पार्क में आप आमतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को तैयार होकर शादी और रिश्ते की बात करते हुए देख सकते हैं.

Also Read: Bizarre News: 6 लाख में इस व्यक्ति ने किया है 18 देशों का भ्रमण, तरीका जानकर लोग हैं हैरान

रोजाना आते हैं हजारों परिवार

शादी और रिश्ते की बात को अंजाम देने के लिए रोजाना यहां हजारों की संख्या में परिवार यहां आते हैं. अगर लड़का और लड़की इस शादी के रिश्ते से सहमत होते हैं तो तुरंत ही रिश्ते की बात को मंजूरी मिल जाती है. लोगों का इस पार्क के बारे में कहना है कि यहां आने के पीछे एक कारण यह भी है कि यहां का माहौल ठीक रहता है और यहां बैठने के लिए उन्हें जगह भी मिल जाती है.

Also Read: Bizarre News: एक गांव जहां 12 साल के बाद लड़कों में तब्दील हो जाती हैं लड़कियां, जानें क्या है इसके पीछे का राज

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola