रक्षा बंधन से पहले टॉयलेट में डाल दें ये 10 रुपये की चीज, बदबू और दाग ऐसे गायब होंगे जैसे मिस्टर इंडिया

Pic Credit- Meta AI
Raksha Bandhan Cleaning Tips: रक्षा बंधन से पहले घर की सफाई एक जरूरी काम है, खासकर जब बहन मायके से राखी बांधने आए. अगर टॉयलेट गंदा हो तो रिश्तेदारों की शिकायतें आना तय है. लेकिन सिर्फ 10 रुपये की कोल्ड ड्रिंक से आप टॉयलेट को चमका सकते हैं. जानिए कैसे ये ट्रिक पीले दाग और बदबू को गायब कर देती है, वो भी बिना ज्यादा मेहनत के.
Raksha Bandhan Cleaning Tips: रक्षाबंधन से पहले घर की सफाई एक जरूरी काम बन जाती है. खासकर जब बहन मायके से भाई को राखी बांधने आती है, तो घर की चमक-दमक पर खास ध्यान देना पड़ता है. लेकिन अगर टॉयलेट सीट पर गंदगी दिख गई, तो रिश्तेदारों की शिकायतें शुरू हो जाती हैं. ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं एक सुपर-इजी क्लीनिंग ट्रिक बस 10 रुपये में.
सिर्फ 10 रुपये की चीज से टॉयलेट चमकाएं
क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 10 रुपये की कोल्ड ड्रिंक से आप अपने टॉयलेट की सफाई कर सकते हैं? जी हां, वही कोल्ड ड्रिंक जो आप गर्मियों में पीते हैं. इसे पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, लेकिन टॉयलेट क्लीनर के तौर पर ये बेहद असरदार है.
Also Read: Raksha Bandhan Special: राखी पर बहनों के साथ बनानी हैं यादें, तो रांची के इन जगहों पर जाना न भूलें
कोल्ड ड्रिंक क्यों करती है काम?
कोल्ड ड्रिंक में मौजूद कार्बोनिक एसिड और फॉस्फोरिक एसिड टॉयलेट की सतह पर जमी गंदगी और पीले दाग को ढीला कर देते हैं. इससे क्लीनिंग करना आसान हो जाता है और आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती.
कैसे करें सफाई?
- टॉयलेट की गंदी जगहों पर कोल्ड ड्रिंक डालें, खासकर जहां पीले दाग हों.
- इसे 15–20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें.
- अब टॉयलेट ब्रश लें और हल्के से रगड़ें.
- फिर पानी डालकर फ्लश कर दें.
बदबू हटाने के घरेलू उपाय
- नींबू के छिलके, नमक और पानी का घोल बनाकर टॉयलेट में डालें.
- सेंट डिफ्यूजर का इस्तेमाल करें जो मिनटों में फ्रेशनस ला दे.
- नेचुरल महक के लिए, एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालें
- कोई तेज खुशबू वाला साबुन टॉयलेट में रखें, जो वातावरण को ताजा बनाएं.
Also Read: Travel Tips: पहाड़ों पर जा रहे हैं घूमने जरूर साथ रखें ये चीजें, वरना पैसे होंगे बर्बाद
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




