Raj Kachori: जब लगी हो जोरो की भूख, तो बनाएं राज कचौड़ी, जानिए विधि

raj kachori (ai image)
Raj Kachori: अगर आप भी कुछ हटके, चटपटा और मन को लुभाने वाला बनाना चाहते हैं, तो राज कचौड़ी जरूर ट्राई करें. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में राज कचौड़ी बनाने के बारे में बताने जा रहें.
Raj Kachori: राज कचौड़ी एक ऐसी चाट है जिसे खाने से न सिर्फ पेट भरता है, बल्कि मन भी तृप्त हो जाता है. यह उत्तर भारत की खास स्ट्रीट फूड डिश है, जो खासतौर पर राजस्थान और दिल्ली की गलियों में बहुत मशहूर है. इसका नाम ही इसकी शाही पहचान को दर्शाता है जैसे – राज यानी राजा और कचौड़ी यानी मसालों से भरी कुरकुरी पूरी. अगर आप भी कुछ हटके, चटपटा और मन को लुभाने वाला बनाना चाहते हैं, तो राज कचौड़ी जरूर ट्राई करें. इसे बनाना थोड़ा समय जरूर लेता है, लेकिन जब आप इसे परोसते हैं तब सारी मेहनत सफल हो जाती हैं. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में राज कचौड़ी बनाने के बारे में बताने जा रहें, चलिए जानते हैं.
राज कचौड़ी बनाने की सामग्री
- सूजी (रवा) – 1 कप
- मैदा – 1/4 कप
- तेल – 1 चम्मच (गूंथने के लिए)
- पानी – आवश्यकतानुसार (गूंथने के लिए)
- तेल – तलने के लिए
- उबले आलू – 1 (कटे हुए)
- चना – आधा कप
- दही – 1 कप
- इमली की चटनी, हरी चटनी – 2 चम्मच
- भुना जीरा पाउडर – 1 चम्मच
- काला नमक – स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
- सेव – सजावट के लिए
- अनार के दाने – आधा छोटा कप
- हरा धनिया – गार्निश के लिए
यह भी पढ़ें: Homemade Rusk Recipe: चाय की हर चुस्की को बनाएं खास, घर पर आज ही ट्राई करें होममेड रस्क
राज कचौड़ी बनाने की विधि
- सबसे पहले सूजी, मैदा, नमक और तेल को मिलाकर हल्का सख्त आटा गूंथ लें. फिर इसे 15-20 मिनट ढक कर रखें.
- इसके बाद छोटी-छोटी लोई बनाएं और पूड़ी की तरह बेलकर इसे मध्यम आंच पर कुरकुरी और फूली हुई कचौरी तलें.
- इसके बाद ठंडी हुई कचौड़ी को बीच में से हल्का सा तोड़ें.
- अब इसमें आलू और चने से भरें, फिर इसमें फेंटा हुआ दही डालें.
- इसके बाद ऊपर से इसमें हरी और इमली की चटनी डालें.
- इसके ऊपर अब भुना जीरा, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर छिड़कें और सेव, अनार के दाने और हरा धनिया डालें.
- इसे तुरंत परोसें, जिससे कचौड़ी का कुरकुरापन बना रहें.
यह भी पढ़ें: Poha Recipes: सुबह की शुरुआत करें स्वादिष्ट पोहे के साथ, जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










