ePaper

Til Thekua Recipe: ठेकुए का वही स्वाद लेकिन हेल्दी और क्रिस्पी ट्विस्ट के साथ, तिल का ठेकुआ बनाकर हर ऑकेजन को बनाएं और भी खास

Updated at : 21 Oct 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
til thekua recipe

AI generated image

Til Thekua Recipe: अगर आप नॉर्मल ठेकुए को हेल्दी ट्विस्ट के साथ बनाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको तिल के ठेकुए की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो हेल्दी तो है ही बल्कि साथ ही इसे बनाना भी उतना ही ज्यादा आसान है.

विज्ञापन

Til Thekua Recipe: शायद ही कोई ऐसा हो जिसे ठेकुए के बारे में मालूम न हो. यह हमारे भारतीय संस्कृति की एक ट्रेडिशनल डिश है जिसे आमतौर पर छठ पूजा के दौरान बनाया जाता है. ठेकुए की अगर बात करे तो इसकी खासियत इसका स्वाद होता है और साथ ही इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है. वैसे तो ठेकुए को बनाने के लिए आटे, गुड़ और घी का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन आज हम इसे बनाने तिल के साथ बनाने की रेसिपी आपको बताने जा रहे हैं. जब आप इसे तिल के साथ बनाते हैं तो इसका स्वाद और भी ज्यादा बेहतर हो जाता है और साथ ही यह पहले से ज्यादा न्यूट्रिशियस भी हो जाते हैं. अगर आप ठेकुए को एक हेल्दी ट्विस्ट के साथ बनाना चाहते हैं तो तिल के ठेकुए आपके लिए परफेक्ट हैं. तो चलिए जानते हैं इसकी सबसे आसन रेसिपी.

तिल का ठेकुआ बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • सफेद या काले तिल – आधा कप
  • गुड़ – तीन चौथाई कप, कद्दूकस किया हुआ या बारीक टुकड़ों में
  • घी – आधा कप, बटर जैसा सॉफ्ट
  • छोटी इलायची पाउडर – आधा चम्मच
  • पानी – जरूरत के अनुसार

यह भी पढ़ें: Khoya Malpua Recipe: भाई-बहन के रिश्ते में घोले मिठास, खोया और सूजी से बने क्रिस्पी और टेस्टी मालपुए

यह भी पढ़ें: Gud Dry Fruits Thekua: पहला बाइट लेते ही चेहरे पर होगी बड़ी सी मुस्कान, गुड़ ड्राई फ्रूट ठेकुआ के साथ बनाएं हर मौके को खास

तिल का ठेकुआ बनाने की आसान रेसिपी

  • तिल का ठेकुआ बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं के आटे को किसी बर्तन में छान लें. इसके बाद तिल को हल्का सा भून लें ताकि इसका स्वाद और खुशबू और भी बढ़ जाए. इसके बाद भुने हुए तिल को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए अलग करके रख दें.
  • इसके बाद गुड़ को एक छोटे बर्तन में डालें और उसमें थोड़ा पानी डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं. जब गुड़ पूरी तरह से घुल जाए तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
  • अब एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा डालें और इसमें सॉफ्ट घी और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं. इसके बाद इसमें गुड़ का घोल डालें और तिल भी मिलाएं और धीरे-धीरे पानी डालकर सॉफ्ट लेकिन चिपचिपा आटा गूंथ लें.
  • अब आटे को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें और हथेली में दबाकर गोल या अंडे के शेप में ढालें. आप अगर चाहें तो थोड़े बड़े साइज में भी बना सकते हैं. इसके बाद, अगर पसंद हो तो हल्की सी कड़ाही में घी गरम करके ठेकुआ को दोनों तरफ गोल्डन ब्राउन होने तक तलें.
  • अंत में तिल के ठेकुए को तेल या घी से निकालकर पेपर टॉवल पर रखें ताकि एक्स्ट्रा घी निकल जाए.

यह भी पढ़ें: Sabudana Moong Dosa: सुबह के भागदौड़ में हेल्दी चॉइस, 20 मिनट में साबूदाना मूंग डोसा बनाकर फैमिली को दें एनर्जी और टेस्ट का डबल डोज

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola