ePaper

Sabudana Mawa Barfi Recipe: मावा और साबूदाना का पावरफुल कॉम्बो, मिनटों में तैयार करें मुंह में घुल जाने वाली बर्फी

Updated at : 13 Aug 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
sabudana mawa barfi recipe

AI generated image

Sabudana Mawa Barfi Recipe: साबूदाना मावा बर्फी न केवल टेस्टी है बल्कि साबूदाना की एनर्जी और मावा की न्यूट्रिशनल वैल्यू से भरपूर है, जिससे यह व्रत और त्योहार दोनों के लिए परफेक्ट मिठाई बन जाती है. चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Sabudana Mawa Barfi Recipe: साबूदाना को आमतौर पर हम खिचड़ी, वडा या खीर में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी साबूदाना से बनी बर्फी का स्वाद चखा है? जी हां, साबूदाना मावा बर्फी एक ऐसी खास मिठाई है जो स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. इसे आप उपवास, त्योहार या खास मौकों पर आसानी से बना सकते हैं. अगर आपके घर पर कोई ऐसा है जिसे मीठा खाना पसंद है तो भी आप साबुदाना मावा बर्फी उसे खिला सकते हैं. चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

साबूदाना मावा बर्फी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • साबूदाना – 1 कप
  • मावा – 1 कप
  • चीनी – तीन चौथाई कप या स्वाद अनुसार
  • घी – 3 से 4 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • काजू, बादाम, पिस्ता – 2 से 3 बड़े चम्मच कटे हुई
  • केसर – 7 से 8 धागे या ऑप्शनल
  • पानी – 2 कप

यह भी पढ़ें: Sabudana Chaat Recipe: बिना तेल-मसालों के मिनटों में बनाएं हेल्दी साबुदाना चाट, टिफिन और स्नैक टाइम के लिए परफेक्ट ऑप्शन

यह भी पढ़ें: Masaledaar Suji Tikki Recipe: क्रिस्पी और टेस्टी मसालेदार सूजी टिक्की के साथ बनाएं अपनी शाम को शानदार, जानें क्विक रेसिपी

साबूदाना मावा बर्फी बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक पैन में 1 बड़ा चम्मच घी गरम करें. इसके बाद इसमें साबूदाना डालकर हल्की आंच पर 3 से 4 मिनट तक भूनें, ताकि उसमें हल्की खुशबू आने लगे. अब इसमें पानी डालें और धीमी आंच पर पकाएं जब तक साबूदाना पारदर्शी न हो जाए और सारा पानी सोख न ले.
  • अब एक अलग पैन में बाकी घी डालकर मावा को हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इस बात का ख्याल रखें कि मावा जले नहीं, इसलिए धीमी आंच पर ही भूनें.
  • इसके बाद पके हुए साबूदाने में मावा डालें और अच्छे से मिलाएं और इसमें चीनी डालें और लगातार चलाते रहें. चीनी पिघलने के बाद मिश्रण थोड़ा ढीला हो जाएगा, लेकिन पकाने पर यह गाढ़ा हो जाएगा.
  • अब इलायची पाउडर, केसर और आधे कटे हुए ड्राय फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं. जब मिश्रण पैन के किनारों को छोड़ने लगे और गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें.
  • अब एक ट्रे या थाली में घी लगाकर मिश्रण डालें और बराबर फैलाएं और ऊपर से बचा हुआ ड्राय फ्रूट सजाएं और हल्का दबाएं. अब इसे 1 से 2 घंटे ठंडा होने दें, फिर मनचाहे आकार में काट लें.

यह भी पढ़ें: Masala Sabudana Recipe: बच्चों से लेकर बड़े सभी करेंगे डिनर का इंतजार, इस तरह बिना ज्यादा मेहनत मिनटों में बनाएं मसाला साबुदाना

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola