Masala Sabudana Recipe: बच्चों से लेकर बड़े सभी करेंगे डिनर का इंतजार, इस तरह बिना ज्यादा मेहनत मिनटों में बनाएं मसाला साबुदाना

Updated:
विज्ञापन

AI generated image

Masala Sabudana Recipe: अगर आप डिनर में कुछ नया, झटपट तैयार होने वाला और हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं तो मसाला साबुदाना आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. ये डिश बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आती है.

विज्ञापन

Masala Sabudana Recipe: साबुदाना का नाम सुनते ही सबसे पहले व्रत और उपवास का ख्याल आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि साबुदाना को मसालेदार और स्वादिष्ट रूप में भी तैयार किया जा सकता है? मसाला साबुदाना एक ऐसी रेसिपी है जो हल्की, झटपट बनने वाली और हेल्दी होती है. इसे आप व्रत के अलावा आम दिनों में भी डिनर के रूप में तैयार कर सकते हैं. इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो आपके शरीर को एनर्जी देता है और इसका हल्का मसालेदार स्वाद इसे एक परफेक्ट डिनर या स्नैक ऑप्शन बनता है. तो चलिए मसाला साबुदाना बनाने की सबसे आसान रेसिपी जानते हैं.

मसाला साबुदाना के लिए आवश्यक सामग्री

  • साबुदाना – 1 कप 4 से 5 घंटे भिगोया हुआ
  • उबले हुए आलू – 1 मीडियम साइज कद्दूकस किया हुआ
  • मूंगफली – 2 टेबल स्पून भुनी और दरदरी पिसी हुई
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • करी पत्ते – 6 से 8
  • जीरा – 1 टीस्पून
  • हल्दी – एक चौथाई टीस्पून
  • नींबू का रस – 1 टीस्पून
  • हरा धनिया – 1 टेबल स्पून कटा हुआ
  • नमक – स्वाद अनुसार या व्रत में सेंधा नमक
  • घी या तेल – 1 से 2 टेबल स्पून

यह भी पढ़ें: Aloo Poha Balls Recipe: शाम की भूख का परफेक्ट सॉल्यूशन, 10 मिनट से कम में इस तरह बनाएं क्रिस्पी और चटपटा आलू पोहा बॉल्स

यह भी पढ़ें: Sweet Potato Toast Recipe: बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट हो या ईवनिंग स्नैक, बिना ब्रेड सिर्फ 5 मिनट में बनाएं हेल्दी स्वीट पोटैटो टोस्ट

मसाला साबुदाना बनाने की विधि

  • सबसे पहले साबुदाना को अच्छे से धोकर 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. ध्यान रखें कि पानी सिर्फ इतना ही हो कि साबुदाना भीगे लेकिन उसमें तैरता न रहे.
  • जब साबुदाना फूल जाए और नर्म हो जाए, तब उसे एक छलनी में डालकर ज्यादा पानी निकाल लें. इसके बाद उसमें उबला हुआ आलू, मूंगफली, और नमक मिलाकर हल्के हाथों से मिक्स करें.
  • अब एक पैन में घी या तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें, फिर हरी मिर्च, करी पत्ते और हल्दी डालकर कुछ सेकंड भूनें.
  • अब इसमें साबुदाना का मिश्रण डालें और मीडियम आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में इसे हिलाते रहें ताकि साबुदाना चिपके नहीं.
  • जब साबुदाने के आर-पार दिखने लगे और सब कुछ अच्छे से मिक्स हो जाए तो गैस बंद करें और ऊपर से नींबू रस और हरा धनिया डालें.
  • आप चाहें तो इसे दही या नारियल की चटनी के साथ भी परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Mawa Gujiya Recipe: रक्षाबंधन पर भाई को खिलाएं मावा से भरी क्रिस्पी गुजिया, जानें मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola