Mawa Gujiya Recipe: रक्षाबंधन पर भाई को खिलाएं मावा से भरी क्रिस्पी गुजिया, जानें मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

AI generated image

Mawa Gujiya Recipe: मावा गुजिया का स्वाद इतना जबरदस्त होता है कि यह आपके त्योहार को यादगार बना देगी. इसे बनाना आसान है और यह घर के बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आती है.

विज्ञापन

Mawa Gujiya Recipe: मावा गुजिया एक ट्रेडिशनल भारतीय मिठाई है जिसे खासतौर पर होली, दिवाली और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर बनाया जाता है. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि यह हर किसी को पसंद आती है. मावा से भरी हुई, सूखे मेवों और नारियल की खुशबू से भरपूर यह मिठाई त्योहारों पर मिठास घोलने के लिए परफेक्ट होती है. इसे बनाना बेहद आसान है और आप इसे पहले से तैयार कर सकते हैं. अगर आप रक्षाबंधन पर अपने भाई का मुंह मीठा कराने की सोच रही हैं तो यह मिठाई आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. तो आइए जानते हैं मावा गुजिया बनाने की आसान रेसिपी.

मावा गुजिया के लिए आवश्यक सामग्री

  • मैदा – 2 कप
  • घी – 4 बड़े चम्मच
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • मावा (खोया) – 1 कप
  • पिसी चीनी – तीन चौथाई कप
  • नारियल का बुरादा – 2 बड़े चम्मच
  • काजू – 2 बड़े चम्मच बारीक कटे हुए
  • बादाम – 2 बड़े चम्मच बारीक कटे हुए
  • किशमिश – 1 बड़ा चम्मच
  • इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • घी या तेल – आवश्यकतानुसार

यह भी पढ़ें: Ragi Idli Recipe: 15 मिनट में बनाएं कैल्शियम और फाइबर से लोडेड हेल्दी रागी इडली, सुबह के नाश्ते से लेकर बच्चों के टिफिन के लिए परफेक्ट ऑप्शन

यह भी पढ़ें: Veg Rava Dosa Recipe: मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी वेज रवा डोसा, सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर के लिए परफेक्ट ऑप्शन

मावा गुजिया बनाने की विधि

  • सबसे पहले मैदा को एक बड़े बर्तन में छान लें. अब इसमें घी डालें और हाथों से अच्छे से मिलाएं ताकि मैदा में मोयन आ जाए. जब मैदा को मुट्ठी में दबाने पर वह आकार ले ले, तो समझें कि मोयन सही है. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. इसके बाद आटे को ढककर 20 मिनट के लिए रख दें.
  • एक कढ़ाई में मावा को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. मावा को ज्यादा भूनें नहीं, वरना वह सूख सकता है. गैस बंद करें और ठंडा होने दें. अब इसमें पिसी चीनी, नारियल का बुरादा, काजू, बादाम, किशमिश और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • आटे को छोटे-छोटे बराबर भागों में बांट लें और प्रत्येक भाग की छोटी-छोटी पूरी बेल लें. अब गुजिया मोल्ड पर पूरी रखें, उसमें एक चम्मच भरावन डालें और किनारों पर हल्का सा पानी लगाकर गुजिया को बंद कर दें. अगर मोल्ड नहीं है तो हाथ से आधा मोड़कर किनारों को दबाकर डिजाइन बना सकते हैं.
  • एक कढ़ाई में घी या तेल गरम करें. मीडियम आंच पर एक साथ 3 से 4 गुजिया डालें और हल्का सुनहरा होने तक तलें. इन्हें ज्यादा तेज आंच पर न तलें, वरना बाहर से जल सकती हैं और अंदर से कच्ची रह सकती हैं.
  • तैयार मावा गुजिया को ठंडा होने दें. आप इन्हें एयरटाइट डिब्बे में रखकर 7 से 8 दिन तक स्टोर कर सकती हैं.
  • त्योहारों के मौके पर मावा गुजिया को चांदी के वर्क से सजाकर परोसें.

यह भी पढ़ें: Multigrain Dosa Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी मल्टीग्रेन डोसा, जानें झटपट तैयार होने वाली रेसिपी

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola