Paneer Palak Sandwich: मुट्ठीभर इंग्रीडिएंट्स से मिनटों में बनाएं पनीर पालक सैंडविच, ब्रेकफास्ट और टिफिन के लिए परफेक्ट हेल्दी ऑप्शन

Updated:
विज्ञापन
paneer palak sandwich recipe

AI generated image

Paneer Palak Sandwich: अगर आप अपने नाश्ते को हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो पनीर और पालक सैंडविच जरूर ट्राई करें. यह बनाने में आसान है, हेल्थ के लिए फायदेमंद है और खाने में लाजवाब भी. एक कप ग्रीन टी या जूस के साथ इसका कॉम्बिनेशन आपके दिन की शुरुआत को और भी बेहतर बना देगा.

विज्ञापन

Paneer Palak Sandwich: सुबह का ब्रेकफास्ट पूरे दिन की एनर्जी का पहला सोर्स होता है. अगर ब्रेकफास्ट हेल्दी और हेल्दी दोनों हो तो दिनभर मूड अच्छा रहता है और काम में भी उत्साह बना रहता है. ऐसे में पनीर पालक सैंडविच एक शानदार ऑप्शन है. पनीर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम होता है जो हड्डियों और मसल्स को मजबूत बनाता है. वहीं, पालक आयरन, विटामिन-ए और सी से भरपूर है जो इम्युनिटी बढ़ाने के साथ-साथ शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है. जब इन दोनों को मिलाकर सैंडविच बनाया जाता है तो यह टेस्ट और न्यूट्रिशन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन बन जाता है. यह न सिर्फ जल्दी तैयार हो जाता है बल्कि पूरे दिन आपके शरीर को एनर्जी भी देता है. घर के बच्चे हों या बड़े, सभी को यह पसंद आता है और ऑफिस या स्कूल टिफिन के लिए भी यह परफेक्ट ऑप्शन है. चलिए जानते हैं पनीर पालक सैंडविच की सबसे आसान रेसिपी.

पनीर पालक सैंडविच बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • होल व्हीट ब्रेड – 4 स्लाइस
  • पनीर – 1 कप कद्दूकस किया हुआ
  • पालक – 1 कप बारीक कटी और हल्की उबाली हुई
  • प्याज़ – 1 छोटा बारीक कटा हुआ
  • टमाटर – 1 छोटा बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई, ऑप्शनल
  • काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • बटर – 1 बड़ा चम्मच ब्रेड पर लगाने के लिए

यह भी पढ़ें: Sabudana Corn Fritters Recipe: स्वाद और सेहत दोनों में ही नहीं करना पड़ेगा समझौता! सिर्फ 10 मिनट में बनाएं टेस्टी साबूदाना कॉर्न फ्रिटर्स

यह भी पढ़ें: Moong Daal Ki Barfi: दिल खोलकर खा सकेंगे मीठा जब घर पर बनेगी मूंग दाल की बर्फी, स्वाद और सेहत दोनों का मिलेगा परफेक्ट डोज

पनीर पालक सैंडविच बनाने की विधि

  • सबसे पहले पालक की पत्तियों को अच्छे से धोकर 2 मिनट के लिए उबाल लें और फिर बारीक काट लें. इसके बाद एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर, कटी हुई पालक, प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालें.
  • अब इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर और चाट मसाला मिलाकर अच्छे से मिक्स करें.
  • अब ब्रेड की स्लाइस पर हल्का बटर लगाएं और पनीर और पालक का मिश्रण भरकर दूसरी ब्रेड से कवर कर दें.
  • अब सैंडविच मेकर या तवे पर हल्का सा सेंक लें जब तक ब्रेड क्रिस्पी न हो जाए.
  • गर्मागर्म सैंडविच को टोमैटो केचप या ग्रीन चटनी के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Sabudana Makhana Snacks: न लगेगी मेहनत और न पड़ेगी ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की जरूरत, व्रत और शाम की चाय के लिए मिनटों में बनाएं साबूदाना मखाना स्नैक्स

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola