Sabudana Corn Fritters Recipe: स्वाद और सेहत दोनों में ही नहीं करना पड़ेगा समझौता! सिर्फ 10 मिनट में बनाएं टेस्टी साबूदाना कॉर्न फ्रिटर्स

Updated:
विज्ञापन
sabudana corn fritters recipe

AI generated image

Sabudana Corn Fritters Recipe: साबूदाना कॉर्न फ्रिटर्स एक ऐसा स्नैक है जो स्वाद और सेहत दोनों का ध्यान रखता है. इसे बनाना आसान है और खाने में यह बेहद क्रिस्पी और लाजवाब लगता है. अगली बार जब आप कुछ स्पेशल और अलग बनाने का सोचें तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन

Sabudana Corn Fritters Recipe: स्नैक्स की बात हो और कुछ क्रिस्पी और चटपटा सामने आ जाए तो खाने का मजा ही दोगुना हो जाता है. अगर आप हमेशा आलू टिक्की, पकोड़े या समोसे ट्राई करते-करते बोर हो गए हैं, तो इस बार घर पर साबूदाना कॉर्न फ्रिटर्स ट्राई कर सकते हैं. इसमें साबूदाना की सॉफ्टनेस और कॉर्न की हल्की मिठास मिलकर ऐसा स्वाद देती है जो हर किसी को पसंद आएगा. यह स्नैक न सिर्फ चाय के साथ परफेक्ट लगता है, बल्कि व्रत और खास मौकों पर भी इसे आसानी से बनाया जा सकता है. तो चलिए जानते है साबूदाना कॉर्न फ्रिटर्स की मिनटों में बनने वाली रेसिपी.

साबूदाना कॉर्न फ्रिटर्स के लिए आवश्यक सामग्री

  • साबूदाना – 1 कप 4 से 5 घंटे भीगा हुआ
  • स्वीट कॉर्न – 1 कप उबले हुए
  • आलू – 2 मीडियम साइज के उबले और मैश किए हुए
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
  • नींबू रस – 1 छोटा चम्मच
  • मूंगफली – 2 बड़े चम्मच भुनी और दरदरी पिसी हुई
  • नमक – स्वादानुसार
  • चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • तेल – डीप फ्राई करने के लिए

यह भी पढ़ें: Moong Daal Ki Barfi: दिल खोलकर खा सकेंगे मीठा जब घर पर बनेगी मूंग दाल की बर्फी, स्वाद और सेहत दोनों का मिलेगा परफेक्ट डोज

यह भी पढ़ें: Sabudana Makhana Snacks: न लगेगी मेहनत और न पड़ेगी ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की जरूरत, व्रत और शाम की चाय के लिए मिनटों में बनाएं साबूदाना मखाना स्नैक्स

साबूदाना कॉर्न फ्रिटर्स बनाने की विधि

  • सबसे पहले साबूदाना को अच्छी तरह धोकर 4 से 5 घंटे या रातभर के लिए भिगो दें. जब साबूदाना सॉफ्ट हो जाए तो इसे छलनी में डालकर एक्स्ट्रा पानी निकाल दें.
  • अब एक बड़े बाउल में उबले हुए आलू, उबले हुए कॉर्न, भीगा हुआ साबूदाना, मूंगफली पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नींबू रस और मसाले डालकर अच्छे से मिक्स करें. यह मिश्रण थोड़ा सख्त होना चाहिए ताकि टिक्की या बॉल्स आसानी से बन सकें.
  • अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाकर हल्का सा चपटा कर लें. आप अगर चाहें तो इन्हें कटलेट या टिक्की जैसा शेप भी दे सकते हैं.
  • अब कड़ाही में तेल गर्म करें और तैयार किए हुए फ्रिटर्स को मीडियम आंच पर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तलें. इस बात का ख्याल रखें कि आंच बहुत तेज न हो, वरना बाहर से जल जाएंगे और अंदर से कच्चे रह जाएंगे.
  • तैयार साबूदाना कॉर्न फ्रिटर्स को हरी चटनी, इमली की मीठी चटनी या टोमैटो केचप के साथ गरमा-गरम सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Mughlai Chaat Recipe: हर बाईट में फ्लेवर्स का धमाका, दही, चटनी और ड्राई फ्रूट्स के साथ घर पर बनाएं शाही मुगलई चाट

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola