ePaper

Moong Dal Namkeen Recipe: दिवाली पर मिठाइयों के साथ परोसें हेल्दी और क्रिस्पी मूंग दाल नमकीन, मेहमानों को इंप्रेस करने का सबसे टेस्टी तरीका

Updated at : 13 Oct 2025 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
moong dal namkeen recipe for diwali

AI generated image

Moong Dal Namkeen Recipe: अगर आप दिवाली के खास मौके पर अपने घर पर ही नमकीन बनाने की सोच रहे हैं तो मूंग दाल नमकीन एक परफेक्ट डिश है. इसे बनाना काफी आसान होता है और आप इसे अगर अच्छे से स्टोर करके रखें तो यह लंबे समय तक फ्रेश भी रहती है.

विज्ञापन

Moong Dal Namkeen Recipe: दिवाली का त्यौहार आने वाला है और ऐसे में मिठाइयों की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ जाती है. इस दिन मिठाइयों की अपनी एक खास जगह भले ही हो लेकिन उन लोगों की भी कमी नहीं है जो इस दिन नमकीन का स्वाद लेना पसंद करते हैं. अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जिन्हें नमकीन खाने का शौक है और दिवाली के इस खास मौके पर कुछ यूनिक लेकिन हेल्दी बनाना चाहते हैं तो मूंग दाल नमकीन आपके लिए एक परफेक्ट डिश है. इस डिश की खास बात यह होती है कि यह खाने में काफी ज्यादा लाइट और क्रिस्पी होता है. जब आप इसे घर पर बनाकर इसे चखते हैं तो आपके लिए यह बताना काफी मुश्किल हो जाता है कि आपने इसे घर पर बनाया है या फिर मार्केट से खरीदकर लाया है. अगर आप चाहें तो इसे एक एयरटाइट कंटेनर में पैक करके लंबे समय तक स्टोर करके भी रख सकते हैं. चलिए अब जानते हैं इसकी सबसे आसान रेसिपी.

मूंग दाल नमकीन बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • धुली मूंग दाल – 1 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर – एक चौथाई टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – एक चौथाई टीस्पून
  • चाट मसाला – आधा टीस्पून
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Suji Dahi Appe Recipe: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं हेल्दी और फ्लफी सूजी दही अप्पे, सुबह के नाश्ते से लेकर शाम की चाय के लिए परफेक्ट रेसिपी

यह भी पढ़ें: Besan Dhokla Recipe: बिना तेल और झंझट के घर पर बनाएं फूला-फूला बेसन ढोकला, जानें मिनटों में तैयार होने वाली हेल्दी और एनर्जेटिक रेसिपी

मूंग दाल नमकीन बनाने की आसान रेसिपी

  • मूंग दाल नमकीन बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. आपके ऐसा करने से दाल सॉफ्ट हो जाएगी और तलने पर क्रिस्पी भी बनेगी.
  • अच्छे से भिगोने के बाद दाल का सारा पानी निकाल दें और एक साफ कपड़े पर फैलाकर 20 से 30 मिनट के लिए सूखने दें. इस बात का खास ख्याल रखें कि दाल में बिल्कुल भी मॉइस्चर न रहे. अगर मॉइस्चर रहता है तो इसे तलते समय तेल उछलेगा.
  • अब कढ़ाही में पर्याप्त तेल गरम करें और जब तेल अच्छे से गरम हो जाए तब आंच को मीडियम कर दें.
  • अब थोड़ी-थोड़ी मात्रा में मूंग दाल तेल में डालें और धीमी-मीडियम आंच पर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तलें. इसे गोल्डन और क्रिस्पी होने में लगभग 5 से 6 मिनट लगते हैं.
  • अब तली हुई दाल को झारे से निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.
  • अब गर्मागर्म मूंग दाल में नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं. आप चाहें तो थोड़ा काली मिर्च पाउडर या अमचूर भी डाल सकते हैं ताकि फ्लेवर और बढ़ जाए.

यह भी पढ़ें: Gajar Halwa Cake: गाजर के हलवे में मिलाएं केक का जादू, इस तरह मिनटों में तैयार करें सर्दियों का सबसे टेस्टी और फेवरेट डेजर्ट

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola