Besan Dhokla Recipe: बिना तेल और झंझट के घर पर बनाएं फूला-फूला बेसन ढोकला, जानें मिनटों में तैयार होने वाली हेल्दी और एनर्जेटिक रेसिपी

AI generated image
Besan Dhokla Recipe: अगर आप बेसन का इस्तेमाल करके कुछ यूनिक लेकिन काफी ज्यादा टेस्टी डिश बनाना चाहते हैं तो बेसन ढोकला आपके लिए परफेक्ट डिश है. आप इसे सुबह के नाश्ते से लेकर शाम के स्नैक तक कभी भी बना सकते हैं.
Besan Dhokla Recipe: बेसन से बनी चीजें बच्चों की फेवरेट होती है. इससे सिर्फ हलवा ही नहीं बल्कि चीला भी बनाया जाता है जिसका स्वाद सभी को काफी ज्यादा पसंद आता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी मददगार होने वाली है जो चाहते हैं कि सुबह के नाश्ते में कुछ यूनिक खाना चाहते हैं वह भी बेसन से बना हुआ. आज हम आपको बेसन ढोकले की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो कि आपके पेट के लिए काफी लाइट होता है और साथ ही टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होता है. यह एक मुख्य कारण है कि बेसन ढोकला आपके लिए एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट रेसिपी साबित हो सकती है. यह गुजराती स्टाइल का स्टीम किया हुआ डिश है, जिसे बिना तेल के भी आसानी से बनाया जा सकता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.
बेसन ढोकला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- बेसन – 1 कप
- गाढ़ा दही – आधा कप
- पानी – आधा कप अगर जरूरत पड़े तो
- हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
- अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- हल्दी पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- ईनो/बेकिंग सोडा – 1 छोटा चम्मच
- हरा धनिया – डेकोरेशन के लिए
बेसन ढोकला बनाने की आसान रेसिपी
- बेसन ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन और दही डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. अगर आपको यह घोल बहुत गाढ़ा लगे, तो थोड़ा पानी डालकर कंसिस्टेंसी सॉफ्ट और फ्लोइंग बना सकते हैं.
- अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक, हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें. बता दें जब मसाले का बैलेंस सही होता है तो इसका स्वाद और भी बेहतरीन हो जाता है.
- अब ढोकले को फूला हुआ और लाइट बनाने के लिए सबसे आखिरी में ईनो या बेकिंग सोडा डालें. इसके बाद इसे धीरे-धीरे मिला लें और तुरंत स्टीमर में डाल दें, ऐसा करने से ढोकला जल्दी ही फुलना शुरू हो जाता है.
- अब स्टीमर में पानी गर्म करें और बेसन के घोल को तेल लगी हुई या नॉन-स्टिक ढोकला थाली में डालें. अब इसे ढककर लगभग 10 से 15 मिनट तक स्टीम करें. ढोकला तब तैयार होता है जब आप इसे टूथपिक से चेक करें और वह साफ बाहर आए.
- तैयार ढोकले को थाली में निकालें और ऊपर से हरा धनिया छिड़कें. इसे आप हरी चटनी या इमली की मीठी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










