Masala Makka Fries Recipe: शाम की चाय होगी खास और बच्चों का स्नैक भी हेल्दी, बिना मेहनत और समय बर्बाद किये बनाएं मसाला मक्का फ्राइज

AI generated image
Masala Makka Fries Recipe: मसाला मक्का फ्राइज एक ऐसी डिश है जिसे बनाना काफी ज्यादा आसान होता है और यह आपकी शाम को और भी ज्यादा खास बनाने की काबिलियत रखता है. अगर आप अपने बच्चे को कुछ हेल्दी खिलाना चाहते हैं तो भी इसे स्नैक्स के तौर पर तैयार कर सकते हैं.
Masala Makka Fries Recipe: अगर आप हर दिन शाम के नाश्ते में या फिर शाम की चाय के साथ हर दिन एक ही तरह की चीजें खाकर बोर हो चुके हैं और चाहते हैं कि कुछ नया ट्राई करें तो मसाला मक्का फ्राई आपके लिए एक परफेक्ट डिश हो सकती है. इस डिश की खास बात यह है कि यह खाने में जयंती टेस्टी और क्रंची होती है उतनी ही हेल्दी भी होती है. जब आप इस डिश को घर पर बनाते हैं तो यह सिर्फ घर के बड़ों को ही नहीं बल्कि छोटे बच्चों को भी काफी ज्यादा पसंद आती है. जिस तरह से पोटैटो फ्राइज मिनटों में तैयार हो जाते हैं और सभी का दिल जीत लेते हैं उसी तरह से मसाला मक्का फ्राइज भी काफी जल्दी तैयार हो जाते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.
मसाला मक्का फ्राइज बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 2 कप मकई के दाने
- 2 बड़े चम्मच में बटर या ऑइल
- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- आधा चम्मच गरम मसाला
- आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- सजावट के लिए बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- नींबू का रस
मसाला मक्का फ्राइज बनाने की आसान रेसिपी
- मसाला मक्का फ्राइज बनाने के लिए सबसे पहले मकई के दानों को अच्छी तरह से धोकर उबाल लें. अगर आप फ्रोजन मकई इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे हल्का सा पका लें. इस बात का ख्याल रखें कि मकई को ज्यादा सॉफ्ट नहीं करना है. ऐसा करने से फ्राइज क्रंची बनते हैं.
- इसके बाद एक बाउल में मकई के दानों को डालें और उसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, भुना जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. अगर आप थोड़ा चटपटा टेस्ट चाहते हैं तो थोड़ा नींबू का रस भी डाल सकते हैं.
- अब एक पैन में बटर या ऑइल गर्म करें और फिर इसमें मसाले लगी हुई मकई डालें. इसे धीमी आंच पर 8 से 10 मिनट तक लगातार चलाते हुए मकई को हल्का गोल्डन और क्रंची होने तक फ्राई करें. अगर आप एयरफ्रायर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो मकई को एयरफ्रायर बास्केट में डालकर 10 से 12 मिनट तक 180 डिग्री सेल्सियस पर फ्राई करें.
- फ्राइड मकई को प्लेट में निकालें और ऊपर से हरा धनिया और थोड़ी नींबू का रस डालें. गरम-गरम मसाला मक्का फ्राइज अब सर्व करने के लिए तैयार है.
- मसाला मक्का फ्राइज को सॉस, हरी चटनी या टोमैटो केचअप के साथ सर्व करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










