Gajar Makhana Kheer: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं सुपर हेल्दी गाजर मखाना खीर, एक ही कटोरी में पाएं स्वाद और सेहत दोनों का मजा

Gajar Makhana Kheer: सर्दियों में कुछ मीठा और हेल्दी खाने का मन हो तो गाजर मखाना खीर एक परफेक्ट ऑप्शन है. गाजर की मिठास और मखाने की खूबियों से बनी यह खीर स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए फायदेमंद होती है. इस आसान रेसिपी से घर पर मिनटों में बनाएं एक टेस्टी और न्यूट्रिशस डेजर्ट.
Gajar Makhana Kheer: सर्दियों के इन दिनों में अक्सर हम ऐसी चीजें खाना चाहते हैं, जो न सिर्फ टेस्टी हों बल्कि सेहत के लिए भी उतनी ही फायदेमंद हों. जब इस तरह की किसी डिश का ख्याल आता है, तो सबसे पहले गाजर मखाना खीर का नाम लिया जाता है. इस डिश की खासियत यह होती है कि गाजर होने की वजह से यह विटामिन-A, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर बनती है, जबकि मखाना इसे प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन से लोडेड बना देता है. जब ये दोनों चीजें दूध के साथ मिलती हैं, तो एक टेस्टी और हेल्दी डेजर्ट तैयार हो जाता है. इसका स्वाद इतना जबरदस्त होता है कि सिर्फ घर के बड़े ही नहीं, बल्कि बच्चे भी इसे बड़े शौक से खाते हैं. चलिए जानते हैं गाजर मखाना खीर बनाने की आसान रेसिपी.
गाजर मखाना खीर बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 2 मीडियम साइज की गाजर अच्छे से कद्दूकस की हुई
- 1 कप मखाना
- 1 लीटर फुल क्रीम दूध
- 3 से 4 बड़े चम्मच चीनी या गुड़
- 2 बड़े चम्मच घी
- 8 से 10 काजू और बादाम बारीक कटे हुए
- 4 से 5 इलायची पीसी हुई
गाजर मखाना खीर बनाने की आसान रेसिपी
- गाजर मखाना खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में 1 चम्मच घी डालकर मखानों को धीमी आंच पर हल्का सा भून लें. ऐसा करने से वे क्रिस्पी हो जाते हैं. जब मखाने ठंडे हो जाएं तो उन्हें हल्का दरदरा पीस लें.
- अब उसी कड़ाही में दूध डालकर उबालें और धीमी आंच पर पकने दें और जब दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब इसमें कद्दूकस की हुई गाजर डालें और 8 से 10 मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद इसमें पिसे हुए मखाने डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि गांठ न पड़े. इसके बाद इसमें चीनी या गुड़ डालकर अच्छी तरह मिलाएं. लास्ट में इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और 5 मिनट और पकाएं और जब खीर अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें.
खीर परोसने और स्टोर करने के टिप्स
गाजर मखाना खीर को आप गर्म या ठंडा दोनों तरह से परोस सकते हैं. इसके ऊपर से कुछ केसर या ड्राई फ्रूट्स डालकर सजाने से ये और भी अट्रैक्टिव दिखने लगती है. अगर इसे सही से पैक किया जाए तो यह खीर फ्रिज में 1 से 2 दिन तक आसानी से स्टोर की जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










